एनएसयूआई ने लगाए कुलपति मेडम चोर हैं के नारे, नियुक्ति घोटाले की जांच की मांग
सागर . डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में छात्रों के हित के लिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन गुरुवार को कालीचरण चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कुलपति का पुतला दहन करते उससे पहले कार्यकर्ताओं को वाटर कैनन से खदेड़ा, पुलिस प्रशासन की सख्ती से पूरा पुतला दहन नहीं कर पाए। कुलपति बंगला के सामने कुलपति मेडम चोर हैं के नारे लगाए। करोड़ों रुपए के नियुक्ति घोटाले की जांच की मांग की। अध्यक्ष अक्षत कोठारी ने बताया कि विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर समय-समय पर कुलपति एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। कोठारी ने कहा कि हाल में ही विवि परिसर में दुर्घटना में मृत छात्र को 50 लाख एवं घायलों को 5 लाख की राशि प्रदान की जाए। विश्वविद्यालय की नियुक्त प्रक्रिया में हुए घोटाले की जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। विश्वविद्यालय में चल रहे अनावश्यक निर्माण कार्य रोके जाएं और जारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की जाए।
ये भी और मांग
– विश्वविद्यालय के भवनों में साफ सफाई व पेयजल की संपूर्ण व्यवस्थाएं की जाएं। पुराने वाटर कूलर को बदल कर नए वाटर कूलर लगाए जाए।
– विश्वविद्यालय का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण छात्रों को आने- जाने के लिए बस एवं वाहन उपलब्ध कराए जाए।
– लंबे समय से लंबित छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाए।
– छात्रावास में भोजन की समस्या को हल किया जाए एवं छात्र छात्राओं को गुणवत्ता युक्त भोजन का प्रबंध किया जाए।