25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्म थपेड़ों ने किया परेशान, लगातार दूसरे दिन 42 के पार पहुंचा पारा

अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Apr 09, 2025

sagar

sagar

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दिन और रात दोनों समय तापमान अधिक होने से गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रेल को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है, इसके प्रभाव से 10-11 अप्रेल को सागर सहित संभाग के जिलों में बादल छाने की संभावना है। अगले 48 घंटों के बाद गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं थी। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह समाप्त हो गया था। अब 8 अप्रेल से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। इससे गर्मी के तेवर थोड़े कम होंगे। वातावरण में नमी आने से बादल छा सकते हैं।