8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भतीजे ने नहीं छोड़ा घर का कब्जा, तो चाचा ने लगा दी आग

मकान पर कब्जा करने पर चाचा ने मकान में आग लगा दी, जिससे घर जलकर खाक हो गया

2 min read
Google source verification

सागर

image

Hamid Khan

Dec 19, 2017

The nephew did not leave the occupation of the house then the uncle se

The nephew did not leave the occupation of the house then the uncle se

बीना. भतीजे को चाचा के मकान पर कब्जा करना उस समय महंगा पड़ गया जब चाचा ने मकान में आग लगा दी। आग लगाने के बाद घर सहित गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। जिससे हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। साथ ही एक वृद्ध भी आग बुझाते समय झुलस गया।
ग्राम आगासौद में मकान से कब्जा न हटाने की विवाद पर मकान में आग लगा दी। मकान पर कब्जा परिवार के लोग ही किए हुए थे। आगासौद थाना प्रभारी मैना पटेल से मिली जानकारी के अनुसार आत्माराम पिता मुंशी कुशवाहा 40 वर्ष अपने चाचा हल्कई पिता करन कुशवाहा के मकान पर वर्षों से कब्जा किए हुए हैं। कई बार मकान खाली करने के लिए भी बोला गया, लेकिन आत्माराम ने मकान खाली नहीं किया। जिसपर गुस्साए हल्कई कुशवाहा ने सोमवार की रात करीब 8.30 बजे मकान में आग लगा दी। आग से पूरा मकान जलकर खाक हो गया। रिफाइनरी की दमकलों से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है। वहीं मुंशी कुशवाहा के हाथ पैर आग में झुलस गए। उसका कहना है कि हल्कई ने उसे आग में धकेल दिया था। जबकि पुलिस का कहना है कि वह आग बुझाते समय झुलस गया था।
ट्रेन से कटकर मौत
बीना.ग्राम देहरी निवासी एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगासौद रेलवे स्टेशन के पास सुम्मा पिता दोजे अहिवार 50 वर्ष का शव ट्रेक पर पड़ा हुआ मिला। शव का पीएम कराकर मर्ग कायम किया गया है।
युवक फंदे पर झूला
मंडीबामोरा. ग्राम दानखेड़ी में रमेश पुत्र नर्मदा प्रसाद अहिरवार ३२ वर्ष ने ग्राम बिलगोना के रास्ते पर बबूल के पेड़ में तौलिया का फंदा बनाकर जान दे दी। घर से गायब युवक जब जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की तब जानकारी मिली कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं। एएसआई शैलेंद्र नायक ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।