26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब पीने मांगे पैसे नहीं दिए तो महिलाओं के साथ मारपीट, पुलिस को देखकर भागे

मोतीनगर थाना के सोमला गांव में शराब के लिए पैसे मांगने पर महिलाओं के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीडित महिलाओं ने सोमवार को एसपी कार्यालय में आवेदन देकर मामले की शिकायत की है।
less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Nov 11, 2025

मोतीनगर थाना के सोमला गांव में शराब के लिए पैसे मांगने पर महिलाओं के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीडित महिलाओं ने सोमवार को एसपी कार्यालय में आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। सोमला निवासी हेमा पति नीलेश अहिरवार, निकिता पति रामकिशन अहिरवार ने एसपी को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि शनिवार की रात 7.30 बजे गांव के ही प्रीतम अहिरवार, आशीष अहिरवार और निर्जला अहिरवार घर के बाहर आकर शराब के लिए पैसे मांगने लगे और मना करने पर गाली-गलौज की। गाली देने से रोका तो मारपीट की। घटना की सूचना पुलिस को दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी तत्काल वहां से भाग गए। सोमवार को एसपी कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।