17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी ले गए चोर, वन विभाग के कर्मचारी के घर चोरी

अलमारी में रखा सोने का हार, चांदी की अंगूठी, चांदी की पायलें, नकदी 5 हजार रुपए गायब थे। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Aug 13, 2025

फोटो सोर्स: एआई

बहेरिया की गोकुलधाम कॉलोनी में सूने मकान पर चोरों ने सेंध लगाई। आरोपी ताला तोडकऱ घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण ले गए। आवेदक योगेश्वर राय ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि वह उत्तर वनमंडल सागर में पदस्थ है। 8 अगस्त की शाम वह अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन त्योहार मनाने पैतृक गांव बरायठा गया। 11 अगस्त की सुबह साढ़े 10 बजे वह अपने घर वापिस अपने घर आया तो घर के गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। अलमारी में रखा सोने का हार, चांदी की अंगूठी, चांदी की पायलें, नकदी 5 हजार रुपए गायब थे। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।