22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिविल अस्पताल के प्रसूति वार्ड के शौचालय चोक, फैली गंदगी, महिलाएं हो रहीं परेशान

बीना. सिविल अस्पताल के प्रसूति वार्ड के शौचालय लंबे समय से चोक हैं, जिससे गंदगी पसरी हुई है, लेकिन अभी तक प्रबंधन समस्या का समाधान नहीं करा पाया है। इसके विरोध में पार्षद बीडी रजक द्वारा आज एक दिन का उपवास किया जाएगा।अस्पताल परिसर में तीन मंजिला प्रसूति भवन बनाया गया है, लेकिन साफ-सफाई न […]

less than 1 minute read
Google source verification
Toilets in the maternity ward of the Civil Hospital are choked, causing filth and causing problems for women.

शौचालय में पसरी गंदगी

बीना. सिविल अस्पताल के प्रसूति वार्ड के शौचालय लंबे समय से चोक हैं, जिससे गंदगी पसरी हुई है, लेकिन अभी तक प्रबंधन समस्या का समाधान नहीं करा पाया है। इसके विरोध में पार्षद बीडी रजक द्वारा आज एक दिन का उपवास किया जाएगा।
अस्पताल परिसर में तीन मंजिला प्रसूति भवन बनाया गया है, लेकिन साफ-सफाई न होने से भर्ती महिलाएं और परिजन परेशान हैं। शौचालय पिछले कुछ महीनों से चोक हैं, लेकिन उन्हें सही नहीं किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस संबंध में नगर पालिका को कई पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन सफाई नहीं की गई है। सफाई न होने से शौचालयों में गंदगी पसरी है और बदबू के कारण वहां खड़े होना भी मुश्किल है। कुछ दिनों पूर्व अस्पताल में सफाई अभियान भी चलाया गया था, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। वार्ड में भर्ती महिलाओं ने बताया कि शौचालय बंद होने से वह परेशान हैं। अस्पताल परिसर का सुलभ शौचालय भी चालू नहीं हुआ है।

अधिकारियों के आदेश भी बेअसर
अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए आए दिन वरिष्ठ अधिकारी आते हैं और साफ-सफाई रखने के आदेश दिए जाते हैं, लेकिन इन आदेशों का भी कोई असर नहीं दिखता है। वार्ड सहित परिसर में भी गंदगी फैली रहती है।