
traditional fashion show in girls college sagar
सागर. गल्र्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को आनंद उत्सव के दौरान जब फैशन शो में छात्राएं ट्रेडिशन ड्रेस में रैम्प पर उतरीं तो तालियां गूंज उठीं। एक-एक कर छात्राओं ने रैम्प पर अपने जलवे बिखेरे तो सामने बैठी छात्राओं ने जोश के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। 50 से अधिक छात्राओं ने फैशन शो में हिस्सा लिया।
ग्रुप डांस, अंताक्षरी सहित कई एल्चर एक्टिविटीज भी हुईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला दोपहर एक बजे से देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान पूरा कॉलेज परिसर छात्राओं से खचाखच भरा हुआ था। स्टेज के सामने दर्शकों को जगह कम पड़ी तो छात्राओं ने बिल्डिंग के बरामदों में चढ़कर प्रोग्राम का आनंद लिया।
महिला विवि के लिए जमीन का रास्ता साफ
मुख्य अतिथि विधायक शैलेन्द्र जैन ने छात्राओं को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि बच्चे बहुत प्रतिभावान होते हैं। उन्हें जरूर अवसर मिलना चाहिए ताकि पढ़ाई के साथ साथ वो अपने व्यत्क्तिव का विकास भी कर सकें। उन्होंने कहा कि सागर में महिला विवि के लिए पहली प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर ने पुराने आरटीओ भवन और उसके आसपास की भूमि को विवि के लिए देने की सहमति जताई है। जल्द ही इसका काम आगे बढ़ेगा। इसके अलावा नए आरटीओ के पास कॉलेज को 20 एकड़ भूमि भी आवंटित की जा चुकी है।
छात्राएं बेझिझक होकर अपनी प्रतिभा दिखाएं
कलेक्टर आलोक सिंह ने कहा कि छात्राएं अपने व्यक्तित्व को निखारें तथा यह कॉलेज उनके लिए बहुत ही अच्छा स्थान है। जहां बेझिझक होकर छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखा सकती हैं। विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष ममता लोधी ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. एके पटैरिया ने भी छात्राओं के उत्साह को देखकर खुशी व्यक्त की। इस प्रकार के कार्यक्रमों का महत्व छात्राओं को बताया।
छात्र संघ प्रभारी डॉ. रश्मि दुबे ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि छात्राएं अपनी प्रतिभा को नहीं पहचानतीं। हम उन्हें इस तरह के कार्यक्रम से आगे आने का मौका देते हैं। छात्र संघ अध्यक्ष नेहा जैन ने बहुत ही सारगर्भित नारी सशक्तिकरण पर कविता सुनाई तथा छात्राओं को आगे बढऩे का संदेश दिया।
यह रहे निर्णायक
भारतीय परंपरागत परिधान प्रतियोगिता में निर्णायक स्वाति हल्वे, निकिता पिपंलापुरे व स्नेहल चौबे थीं। समूह नृत्य के निर्णायक अभिलाष चौबे, अपर्णा चाचौंदिया व निशा तिवारी थे। देर शाम तक स्पर्धाओं का दौर चलता रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भावना यादव व डॉ. अंजना चतुर्वेदी ने किया आभार डॉ. अरविंन्द बोहरे ने माना।
यह रहे उपस्थित
कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष विनय मिश्रा, अनु शैलेन्द्र जैन, उषा पटैरिया, डॉ. बिन्दु श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. अर्चना भार्गव, डॉ. आशा पराशर, डॉ. अंजना नेमा, डॉ. प्रतिमा खरे, डॉ. रेखा बख्शी, डॉ. अनुभा शर्मा, डॉ. मंगला सूद, डॉ. मालती दुबे, डॉ. सुनीता त्रिपाठी, डॉ. रश्मि मलैया, डॉ. दीपा खटीक, डॉ. भावना रमैया, डॉ. आलोक सहाय, डॉ. नवीन गिडियन, डॉ. संजय खरे, डॉ. स्वीटी मिश्रा, ख्याती वेलापुरकर, डॉ. सिमी जैन, डॉ. अभिषेक समैया, डॉ. पुलकिता गौर, रोहित सैनी, गीता राजपूत, डॉ. मोनिका सोनी सहित महाविद्यालय परिवार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
ये रहीं विजेता
पूजा की थाली सजाओ : प्रथम- श्रेया मिश्रा, द्वितीय- गरिमा वैद्य, तृतीय- अंजली रजक
हेयर स्टाइल : प्रथम- प्रिया सोनी, द्वितीय- पूनम रजक, तृतीय- प्रीति राठौर
परंपरागत परिधान प्रतियोगिता : प्रथम- मोहिता चौहान, द्वितीय- रोशनी नागवानी
ज्वैलरी डिजाइन : प्रथम- सुरभि दांगी, सुमन विश्वकर्मा, द्वितीय- रेखा पटेल, तृतीय- स्नेहा पुरोहित, रश्मि विश्वकर्मा
सलाद सज्जा : प्रथम- पूर्ति तिवारी, द्वितीय- रोशनी नागवानी, तृतीय- शिवानी चौधरी
नेल डिजाइन : प्रथम- श्रद्धा तिवारी, द्वितीय- राशि पटेल, तृतीय- सोनाली साहू
Published on:
22 Feb 2018 12:58 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
