24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, अवैध शराब बिक्री रोकने खुरई-राहतगढ़ रोड पर लोगों ने लगाया चक्काजाम

गांव में बढ़ते विवादों और असामाजिक गतिविधियों से परेशान ग्रामीण, अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ जाम
less than 1 minute read
Google source verification
Villagers erupted in anger, blocking Khurai-Rahatgarh road to prevent illegal liquor sales.

सड़क पर बैठे ग्रामीण

बीना/खुरई. देहात थानांतर्गत आने वाले कौरासा गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर खुरई-राहतगढ़ मार्ग पर चक्कजाम कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जिससे गांव का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है। शराबियों के कारण आए दिन विवाद, गाली-गलौज, मारपीट की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

शराब ठेकेदार पर अवैध शराब बिकवाने का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शराब ठेकेदार द्वारा गांव-गांव में अवैध शराब बेची जा रही है, इसकी वजह से युवाओं में लत बढ़ रही है, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और गांव का माहौल भी खराब हो रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम किया।

यातायात रहा ठप
ग्रामीण खुरई-राहतगढ़ रोड पर जाम लगने से यातायात पूरी तरह से बंद रहा, जिससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना मिलते ही देहात थाना और राहतगढ़ थाना प्रभारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही तहसीलदार डॉ. राकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

आश्वासन के बाद माने
अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं व अवैध शराब बिक्री पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही गांव में निगरानी बढ़ाने और शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और चक्काजाम खत्म कर दिया।