
वन अधिकारियों के खिलाफ बोले ग्रामीण
एसडीओ ने लिए बयान, वन अमले पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
देवरी कला. नौरादेही अभयारण्य की नौरादेही रेंज में वन अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से लॉकडॉउन के दौरान रिश्वत ली गई है। जिससे दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीओ एसके प्रजापति से शिकायत की थी। शिकायत के बाद एसडीओ ने मंगलवार की देर शाम तक पुरैना चौके के सिलकोई बैरियर पर जाकर लोगों की शिकायतें सुनी और बयान लिए। इस दौरान पूर्व विधायक भानु राणा भी पहुंचे।
ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम भरई में 32 मजदूर एक वाहन में अनाज लेकर जा रहे थे जिसे नौरादेही डिप्टी रेंजर ने पकड़ा। जिसमें 40 क्विंटल, चना, बटरी की बोरियां रखी हुई थी। परमिशन होने के 19 हजार रुपे लेकर छोड़ा गया।
दूसरे मामले में लॉकडाउन के दौरान ग्राम अर्जुंदा के एक ट्रैक्टर में 8 स्कूली छात्राएं बोरियों में महुआ बेचने ले जा रही थी जिन्हें बैरियर पर रोककर पकड़ा गया और 12 हजार रुपए लिए गए। एसडीओ एसके प्रजापति मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शिकायतों पर जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
3 Jun 2020, 5:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.