
sagar weather
नवंबर का महीना जैसे- जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे- वैसे जिले में ठंड का असर तेज होता जा रहा है। कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं से अब तापमान गिरावट आएगी। शनिवार को सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है और एक द्रोणिका भी है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के तापमान में गिरावट हो रही है। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में दिन और रात के तापमान में कमी आई है, अधिकतम तापमान की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में गिरावट अधिक हुई है। जल्द पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने जा रहे है, जिसके बाद प्रदेश के तापमान में और अधिक गिरावट होगी।
दिसंबर में बढ़ेगी ठिठुरन
दिसंबर में सागर संभाग के जिले सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में जबरदस्त ठंड पड़ेगी। एमपी मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी, इन दो महीनों में 20 से 22 दिन कोहरे के साथ कोल्ड वेव की स्थिति रहने का अनुमान है। दिसंबर की शुरुआत में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 11 से 12 डिग्री तक गिरने की संभावना है।
Published on:
17 Nov 2024 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
