20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह से छाए बादल, पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम

शहर अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों की वजह से तापमान सामान्य स्थिति पर पहुंच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Feb 27, 2025

sagar

sagar

शहर में बुधवार को सुबह से ही मौसम बदल गया। सुबह से बादल छाए। सुबह और रात में हवाओं में ठंडक होने से वातावरण में ठंड का अहसास हुआ। शहर अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम पारा 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों की वजह से तापमान सामान्य स्थिति पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से दिन व रात के पारे में उछाल देखने को मिलेगा। पारे में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग के अनुसार अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस कारण से मौसम ऐसा बना हुआ है। फरवरी में कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते हैं। इस बार भी ऐसा ही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बार-बार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।