3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस पेड़ के नीचे खड़ी थीं बच्चियां उसी पेड़ पर गिरी बिजली, 2 की मौत, 1 गंभीर

खेत से लौटते वक्त बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गई थीं बच्चियां, तभी पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली।

2 min read
Google source verification
sagar.jpg

सागर. सागर से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। यहां बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से झुलकर घायल हो गई है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बारिश होने के कारण तीनों बच्चियां एक पेड़ के नीचे खड़े हो गई थीं और तभी आसमान से मौत बनकर बिजली उसी पेड़ पर आ गिरी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

आसमान से आई मौत
दुखद घटना सागर जिले सानौधा थाने के पामाखेड़ी गांव की है जहां बुधवार को हुई तेज बारिश के दौरान ये घटना घटी। जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चियां अन्य बच्चियों के साथ खेत पर काम करने के लिए गई थीं। खेत से लौटते वक्त बारिश होने लगी तो बच्चियों ने एक पेड़ के नीचे पनाह ली। लेकिन तीन बच्चियां जिनके नाम नमीता अहिरवार, सुहानी अहिरवार और विनीता अहिरवार है पीछे रह गईं। तीनों ने बारिश से बचने के लिए दूसरे पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी उस पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई और तीनों बच्चियां उसकी चपेट में आ गईं। दो बच्चियों नमीता और सुहानी की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि विनीता गंभीर रुप से घायल हुई है।

यह भी पढ़ें- Weather News MP : 58 घंटों बाद फिर लौटकर आएगा मानसून, कई जिलों में जमकर होगी बारिश

गांव में पसरा मातम
आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत की खबर जब बाकी बच्चियों ने गांव में आकर परिजन को दी तो हड़कंप मच गया। गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। एक साथ दो बच्चियों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

देखें वीडियो- खतरनाक कोबरा सांप ने सर्प विशेषज्ञ को डंसा

Story Loader