17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना सुरक्षा चेतावनी हाइवे पर काट रहे वृक्ष, राहगीरों की नहीं परवाह

कटाई के दौरान सड़क पर यातायात रोकने नहीं पुख्ता इंतजाम, हादसे का खतरा

less than 1 minute read
Google source verification
Without warning protection tree cutting on highway

Without warning protection tree cutting on highway

सागर. नेशनल हाइवे नंबर-८६ पर चल रहे चौंड़ीकरण में गंभीर लापरवाहियां उजागर हो रहीं हैं। निर्माण एजेंसी न तो हाइवे से गुजरने वाले राहगीरों की सुरक्षा को लेकर संजीदा नजर आ रहा है और न ही यातायात रोकने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम किए हैं। स्थिति यह है कि दिन में ही सरपट दौड़ते
हाइवे किनारे लगे भारी-भरकम पेड़ों की कटाई की जा रही है। अधूरी व्यवस्थाओं के बीच हो रही पेड़ों की कटाई कब हादसे का कारण बन जाए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक ध्यान नहीं दिया है। पेड़ों की कटाई कर रही एजेंसी ने पहले तो शहर से दूर कटाई की और वहां पर बड़े पेड़ों की संख्या भी कम थी, लेकिन वर्तमान में एजेंसी लेहदरा नाके से बड़ी नदी के आसपास पेड़ों की कटाई कर रही है। यहां पर भारी-भरकम पेड़ों की संख्या सैकड़ों में है। इसके बाद भी यहां पर लापरवाही बरती जा रही है।

रोजाना लग रहा जाम- पेड़ों की कटाई और सड़क चौंड़ीकरण के दौरान परिवर्तित मार्ग की व्यवस्था न होने और दिन में पेड़ों की कटाई के कारण हाइवे पर रोजाना लंबा जाम लग रहा है। जिससे लोग परेशान हैं।