16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर

सिंधी समाज की नारी शक्ति, भगवान झूलेलाल के जयकारों के साथ निकाली वाहन रैली

सागर . भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस पर शुक्रवार को सिंधी समाज की महिलाओं ने वाहन रैली निकाली। वाहन रैली में महिलाएं सफेद ड्रेस कोड में शामिल हुए। वाहन रैली में जगह-जगह सिंधी गीतों पर महिलाओं डांस किया और जय झूलेलाल के जयकारे लगाए।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Mar 29, 2025

सागर . भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस पर शुक्रवार को सिंधी समाज की महिलाओं ने वाहन रैली निकाली। वाहन रैली में महिलाएं सफेद ड्रेस कोड में शामिल हुए। वाहन रैली में जगह-जगह सिंधी गीतों पर महिलाओं डांस किया और जय झूलेलाल के जयकारे लगाए। रैली झूलेलाल मंदिर से ओवर ब्रिज, सिंधी गुरुद्वारा, मनवानी गली से खुरई रोड से विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस मेहुल गार्डन पहुंची। रैली का स्वागत संजय संगतानी परिवार ने किया।सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के इस भव्य आयोजन में समाज की सैकड़ों मातृ शक्ति ने भाग लिया। सुबह 8 बजे वरुण अवतार भगवान झूलेलाल की आरती करके दीपांशु मेठवानी, दिया राजपूत, लालाराम मेठवानी मंडली, सुरेश मोहनानी, सुशील लहरवानी, राजेश मनवानी, वीनू आहूजा, अजय पंजवानी व विजय लालवानी ने रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली में रैना गोकलानी, मानसी दरयानी, दीपा मोटवानी, मोना जुगवानी, साक्षी हसरेजा, वर्षा हासानी, सनाया नागवानी, कनक लोटवानी, दीक्षा मेठवानी, काजल सुंदरानी, नीतू बजाज, ममता तलरेजा, काजल रोहणा, वंदना लालवानी, कंचन जसवानी, पूनम लालवानी, प्रियंका मनवानी, मुस्कान अगवानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी। वाहन रैली का स्वागत संजय संगतानी, राजा हासानी, सतीष वाधवनी, दीपक लहरवानी ने किया।