7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां गंगा की दिव्य आरती में गूंजी याकूब अली खान की शहनाई

चकराघाट स्थित विट्ठल मंदिर के सामने हुआ आयोजन सागर. चकराघाट स्थित विट्ठल मंदिर घाट पर शंख, झालर, मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती का दिव्य आयोजन किया गया। गंगा आरती के आयोजन में स्थानीय कलाकारों को दिए जा रहे मंच में इस बार टीवी कलाकार याकूब अली खान ने शहनाई की मनमोहक प्रस्तुति दी। स्मार्ट सिटी […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Nitin Sadaphal

Feb 18, 2025

 मां गंगा की दिव्य आरती

 मां गंगा की दिव्य आरती

चकराघाट स्थित विट्ठल मंदिर के सामने हुआ आयोजन

सागर. चकराघाट स्थित विट्ठल मंदिर घाट पर शंख, झालर, मंत्रोच्चार के साथ गंगा आरती का दिव्य आयोजन किया गया। गंगा आरती के आयोजन में स्थानीय कलाकारों को दिए जा रहे मंच में इस बार टीवी कलाकार याकूब अली खान ने शहनाई की मनमोहक प्रस्तुति दी।

स्मार्ट सिटी व नगर निगम द्वारा जल स्रोतों को स्वच्छ, सुरक्षित करने और पर्यावरण संरक्षण की जन जागरूकता के लिए गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। निगमायुक्त राजकुमार खत्री की पहल पर गंगा आरती में शहरवासी भी बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। निगमायुक्त खत्री ने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं, इसलिए नागरिक शहर व चकराघाट क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। चकराघाट पर सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना करने आने वाले नागरिक पूजा उपरांत सामग्री को निर्मल कुंड में ही डालें, जिससे पूजन के पश्चात निकलने वाली सामग्री को एकत्र किया जा सके और बाद में इसे स्वच्छतापूर्वक अन्य स्थान पर भेजकर खाद बनाई जाएगी जो पौधों के लिए उपयोगी होगी।

निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता में शहर को अच्छी रैंक प्राप्त करने के लिए अपनी सहभागिता कर सहयोग प्रदान करें, अपने वार्ड में घरों के आसपास साफ-सफाई रखें और दूसरे लोगों को भी प्रेरित करें।