24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यश घनघोरिया बने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, तीनबत्ती पर कांग्रेसियों ने जमकर की आतिशबाजी

सागर

image

Nitin Sadaphal

Nov 14, 2025

तीनबत्ती पर एकजुट होकर जमकर आतिशबाजी की

तीनबत्ती पर एकजुट होकर जमकर आतिशबाजी की

नियुक्ति से पूरे प्रदेश के युवाओं में उत्साह, पार्टी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे- राजकुमार पचौरी

सागर. यश घनघोरिया को मप्र युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तीनबत्ती पर एकजुट होकर जमकर आतिशबाजी की। कार्यक्रम की शुरुआत तीन बत्ती स्थित डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में राजकुमार पचौरी ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर यश की नियुक्ति से पूरे प्रदेश के युवाओं में उत्साह है। आगामी चुनाव में युवाओं का साथ मिलेगा। उम्मीद है कि वे अपनी ऊर्जा से पार्टी को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। अन्य लोगों ने कहा कि घनघोरिया की जीत न केवल युवा कांग्रेस के संगठनात्मक विश्वास की प्रतीक है, बल्कि यह जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता का परिणाम भी है। सभी ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में युवा कांग्रेस प्रदेश भर में सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस दौरान सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव, डॉ. संदीप सबलोक, देवेंद्र तोमर, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, पप्पू गुप्ता, बाबू यादव, विजय साहू, सिंटू कटारे सहित नवनियुक्त शहर अध्यक्ष सागर साहू, जिला उपाध्यक्ष आदित्य चौधरी आदि मौजूद रहे।