4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस शहर में बढ़ रहा है स्वाईन आैर बर्ड फ्लू खतरा, अलर्ट जारी

बर्ड फ्लू को लेकर बनाया गया कंट्राेल आैर स्पेशल वार्ड

2 min read
Google source verification

image

Rajkumar Pal

Dec 21, 2016

Swine Flu

Swine Flu

सहारनपुर। आप बाजार में निकले आैर लाेग आपके मुंह पर मास्क लपेटकर खरीददारी आैर व्यापार करते दिखाए दें ताे चाैंकिएगा मत। दरअसल, माैसम बदलते ही एक बार फिर से स्वाईन आैर बर्ड फ्लू का आशंकित खतरा बढ़ गया है। यह आशंका यूं ही नहीं फैली, सहारनपुर के जिला अस्पताल में दाेनाें तरह के फ्लू से निपटने के लिए कंट्राेल रूम आैर स्पेशल वार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही चिकित्सकाें की एक स्पेशल टीम काे अलर्ट कर दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी विक्रम सिंह पुंडीर ने इसकी पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया है कि इन्फ्लूएंजा ए, एचवन एनवन (स्वाईन फ्लू) आैर एवियन इन्फ्लूएेजा (बर्ड फ्लू) की राेकथाम के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश पूरे जिले में जारी कराए गए हैं। जिला स्तर पर जिला अस्पताल में कंट्राेल रूम की स्थापना कर दी गई है। कंट्राेल रूम नंबर पर लाेग इन दानाें ही फ्लू के लक्षण दिखने पर तुरंत कॉल कर सकते हैं। 24 घंटे इसके लिए सेवा तैयार है।

इन्हाेंने बताया कि कंट्राेल रूम का नाेडल अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर गीता काे बनाया गया है। इतना ही नहीं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले में टास्कफाेर्स का गठन किया गया है। ताकि एमरजेंसी हाेने पर विभिन्न विभागाें की सहायता ली जा सके। इसके लिए रेपिड रेस्पांस टीमाें का गठन प्राथमिक आैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्राें के स्तर पर भी किया गया है। उन्हाेंने यह भी बताया कि दाेनाें ही फ्लू से राेकथाम के लिए जिले में आवश्यक दवाएं उपलब्ध है आैर एक दस बेड का अलग से वार्ड भी इन राेगियाें के लिए आरक्षित कर दिया गया है।

ये भी जानिए बर्ड फ्लू से बचने के लिए क्या करें

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवांका गाैड बताती हैं कि स्वाईन फ्लू आैर बर्ड फ्लू से बचने के लिए भीड़ भाड़ वालाें इलाकाें में जाने से परहेज करना चाहिए। बार-बार हाथ धाेने की आदत डाले आैर बीमारी के लक्षण जैसे सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में खरास आैर बदन दर्द हाेने काे हल्के में ना लें तुरंत अपने चिकित्सक से संपर्क करें। छींकते आैर खांसते समय मुंह पर कपड़ा जरूर रखें। कपड़ाें काे सर्फ से धाेएं आैर धूप में सुखाएं। यदि सर्दी जुकाम आैर गले में खरास में जैसे लक्षण हैं ताे अपने कपड़े परिवार के अन्य सदस्याें से अलग रखें।

ये भी जानिए क्या ना करें फ्लू से बचने के लिए

डॉ. शिवांका गॉड के ही अनुसार जहां तक संभव हाे शादी, पार्टी, मेला, बैंक की लाईन आैर अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकाें में अधिक समय तक रहने से परहेज करें। डॉक्टर की सलाह के बगैर जुकाम, खांसी आैर बुखार हाेने पर दवा ना लें। बच्चाें काे अगर खांसी, बुखार या जुकाम जैसे लक्षण दिखाई दें ताे उन्हें स्कूल ना भेजे आैर चिकित्सक से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader