जिला जेल में पहले ही क्षमता से अधिक बंदी मौजूद हैं। ऐसे में यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना बड़ी चुनौती है। यही कारण है कि जेल में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। यह पहली बार है जब महज तीन दिन में ही 122 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
अब जेल में मौजूद सभी बन्दियों की जांच कराए जाने का निर्णय किया गया है। ऐसे में और भी कई नए मामले सामने आ सकते हैं। फिलहाल प्रशासन ने जेल में एक अलग से आइसोलेशन बैरक बना दी है और इन सभी बंदियों को उस आइसोलेशन बैरेक में रखा गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि जिन बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उन सभी में कोई लक्षण नहीं हैं लेकिन अब उनकी डाइट बढ़ा दी गई है। उन्हें अंडा, दूध, फल और काहड़ा दिया जा रहा है। ऑक्सीजन स्तर बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोनल ब्रीथिंग भी कराई जा रही है।