देवबंद के खानकाह मोहल्ले की रहने वाले सुबिया ने बताया कि उनका निकाह 21 साल पहले हुआ था। उसके कोई संतान नहीं हुई। बाद में एक लड़की गोद ले ली। वह लड़की अब 13 साल की हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी दिनों से अचानक पति का स्वभाव में बदलाव आने लगा। बगैर किसी मतलब के वह अक्सर मारपीट कर दिया करता था। सुबिया ने बताया कि वह एक दूसरी अन्य महिला के साथ रहने लगा था। जिसका विरोध करने पर उसने 7 नवंबर 2019 को मारपीट कर दी। उसके बाद तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि उसने पहले ही दूसरी शादी कर ली थी। वह उसी महिला के साथ रहता है।
उन्होंने बताया कि कोई और ठिकाना न होने की वजह से रहने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि 13 साल की बेटी का पालन पोषण नहीं हो रहा है। यहां तक की घर भी लोन है। पति के तलाक देने के बाद वह बेसहारा हो गई है और उसे अपने पति से लगातार जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुई लगाई इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।