26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेता घर मंगाकर खा रहे जेल की कच्ची-पक्की रोटी, चौंकाने वाली है वजह

सहारनपुर में नेताओं की विशेष डिमांड पर जेल में बनी दाल-रोटी भेजी जा रही है। बताया जा रहा है कि जिन नेताओं की कुंडली में जेल जाने का दोष होता है, वह उसका प्रभाव कम करने या जेल जाने से बचने के लिए जेल में बनी दाल-रोटी मंगा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Sep 2022, 11:26 AM IST

some-leaders-of-saharanpur-eat-roti-of-jail-to-get-rid-of-jail-dosh-in-kundali.jpg

जब जेल में कोई नेता बंद होता है तो उसे घर का बना स्वादिष्ट खाना भेजा जाता है। इस तरह के कई मामले सामने भी आ चुके हैं। लेकिन, क्या कभी आपने ये सुना है कि बिना जेल जाए किसी नेता को जेल की रोटी इतनी पसंद आ जाए कि वह उसे घर मंगाकर खाए? जी हां... ये बात एकदम सही है। ज्योतिषाचार्य का तर्क है कि कुछ नेताओं की कुंडली में जेल दोष होता है, जिसे कम करने के लिए जेल की रोटी खाने की सलाह दी जाती है। सहारनपुर में कुछ इस तरह के मामले सामने आए हैं। वरिष्ठ जेल अधिक्षक अमिता दुबे ने बताया कि हाल ही में एक नेता के घर जेल में बनी दाल-रोटी पैक करके भेजी गई थी।

ज्योतिषाचार्य अमित चतुर्वेदी का कहना है कि यदि किसी की कुंडली में जेल दोष है तो कुछ आसान से उपाय कर उसके असर को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप जेल से खाना मंगाकर खा सकते हैं या जेल का पानी पी सकते हैं या फिर जेल अथवा हवालात में एक दिन बिता सकते हैं। इसके साथ ही जेल के प्रवेश रजिस्टर में नाम अंकित कराने से भी जेल दोष को कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जेल दोष को इन उपायों से कम कर सकते हैं, लेकिन इससे ये समाप्त नहीं होता है।

यह भी पढ़े -Azam Khan के सुरक्षा वापसी पर योगी के मंत्री ने कसा तंज, जानें क्या कहा

जेल जाने का डर सताया तो खाई रोटी

दरअसल, हाल ही में सहारनपुर के एक नेता ने कुंडली में जेल दोष होने पर जेल से खाना मंगाया था। बताया जा रहा है कि एक नेताजी ने ज्योतिषाचार्य को कुंडली दिखाई तो ज्योतिषाचार्य ने जेल दोष होने की बात कही। इसके कुछ दिन बाद ही उनके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हो गया। इसके बाद नेताजी को ज्योतिषाचार्य की जेल दोष वाली बात पर विश्वास हो गया और उन्हें जेल जाने का डर सताने लगा। इसके बाद नेताजी जेल दोष को कम करने के लिए जेल अधिकारियों से निवेदन कर जेल में बनी दाल-रोटी घर मंगाकर खाई। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़े -देश में सिर्फ 24 हजार 821 लोग ही बोलते हैं संस्कृत, चौंकाने वाले हैं ये आंकड़े

विशेष आग्रह पर भेजी गई थी दाल-रोटी

जेल से खाना भेजने को लेकर जब वरिष्ठ जेल अधिक्षक अमिता दुबे से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कुंडली में जेल दोष होने पर कुछ लोग जेल का खाना मंगाने का आग्रह करते हैं। लोगों के विशेष आग्रह पर जेल का खाना उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक नेता ने भी कुंडली में जेल दोष होने पर जेल में बनी दाल-रोटी मंगाई थी। दाल-रोटी पैक कराते हुए उनके घर भेजे गए थे।