26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Azam Khan के सुरक्षा वापसी पर योगी के मंत्री ने कसा तंज, जानें क्या कहा

सपा विधायक आजम खान ने वाई श्रेणी की सुरक्षा लौटाकर विरोधी दलों को एक मुद्दा दे दिया है। आजम खान के सुरक्षा लौटाने पर योगी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने तंज कसते हुए कहा है कि अब अपराध के आधार पर ही केस दर्ज होते हैं। पुलिस जानबूझकर केस दर्ज नहीं करती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 27 Sep 2022, 10:27 AM IST

minister-dayashankar-singh-statement-on-azam-khan-security.jpg

सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक आजम खान वाई श्रेणी की सुरक्षा लौटाकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके सुरक्षा लौटाने पर योगी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी तंज कसा है। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि आजम खान के पास बहुत सुरक्षा है और सुरक्षा घेरे में ही रहते हैं। उन्होंने किन कारणों से सुरक्षा वापस की, यह तो वही जानते होंगे। उनकी सुरक्षा की व्यवस्था सरकार करती है। यहां अपराध के आधार पर ही केस दर्ज होते हैं। पुलिस जानबूझकर केस दर्ज नहीं करती है। मंत्री दयाशंकर ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, उस दौरान व्यक्ति विशेष को टारगेट किया जाता था और इस तरह केस दर्ज होते थे, लेकिन अब भाजपा की सरकार में ऐसा नहीं होता है।

मंत्री दयाशंकर ने कहा कि कोई व्यक्ति आखिर कितना भी ताकतवर क्यों न हो, वह कानून से ऊपर नहीं हो सकता है। कानून सभी के लिए समान है, जो उसकी परिधि में आएगा, उसके खिलाफ केस दर्ज होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी को चिन्हित करके प्रताड़ित नहीं करती है। समाजवादी पार्टी की सरकार में लोगों को चिन्हित करके ऐसा कार्य होता था। पुलिस को वे लोग इस्तेमाल किया करते थे। लखनऊ में सपा के शासनकाल में डिप्टी एसपी को घसीटा गया था।

यह भी पढ़े - सपा का प्रदेश सम्मेलन 28 सितंबर और 29 सितंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन

ओपी राजभर की सावधान यात्रा को लेकर ये कहा

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर की सावधान यात्रा पर कहा कि वह अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर हर साल कार्यक्रम करते हैं। इस बार वह सावधान यात्रा निकाल रहे हैं और अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने में लगे हैं।

यह भी पढ़े - वसीम ने अर्जुन बन हिंदू युवती से मंदिर में रचाई शादी, एक साल बाद खुला राज

'कांग्रेस मुक्त भारत के नारे को लोगों ने स्वीकारा'

वहीं, उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि यह पार्टी देश भर में समाप्त हो रही है। पीएम मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था, उसे लोगों ने स्वीकारा है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा शासन करने का अवसर कांग्रेस को मिला, लेकिन देश को जो चीजें बहुत पहले मिलनी चाहिए थीं, वह पीएम मोदी की सरकार ने दी हैं।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग