26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाजवादी पार्टी का प्रदेश सम्मेलन 28 सितंबर और 29 सितंबर को राष्ट्रीय सम्मेलन, खुशी से झूम रहे कार्यकर्ता

Samajwadi Party Convention समाजवादी पार्टी का प्रदेश अधिवेशन और राष्ट्रीय अधिवेशन 28 सितंबर और 29 सितंबर को होगा। यह दोनों सम्मेलन रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल पर आयोजित किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय अधिवेशन में सपा के कम से कम 25 हजार डेलीगेट हिस्सा लेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Sep 2022, 6:17 PM IST

Samajwadi Party

Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी का प्रदेश अधिवेशन और राष्ट्रीय अधिवेशन 28 सितंबर और 29 सितंबर को होगा। यह दोनों सम्मेलन रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल पर आयोजित किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश और राष्ट्रीय अधिवेशन में सपा के कम से कम 25 हजार डेलीगेट हिस्सा लेंगे। इसमें राष्ट्रीय अधिवेशन 10 हजार डेलीगेट और प्रदेश सम्मेलन में 15 हजार डेलीगेट हिस्सा लेंगे। इन डेलीगेट्स के लिए राजधानी में खास इंतजाम किए गए हैं। यहां तक इन डेलीगेट के इस्तकबाल के लिए राजधानी लखनऊ की सजावट की योजना भी बनाई गई है।

होटलों और गेस्ट हाउस बुक

कार्यक्रम स्थल के आसपास होटलों और गेस्ट हाउस की बुकिंग भी कर ली गई है। कानपुर रोड, रायबरेली रोड, आलमबाग, साउथ सिटी सहित आसपास के इलाकों के अधिकांश होटलों और गेस्ट हाउस में मेहमानों को ठहराया जाएगा। वहीं, कुल 25 हजार डेलीगेट और कार्यकर्ताओं के भोजन की व्यवस्था भी होगी। समाजवादी पार्टी का राज्य स्तरीय 28 और राष्ट्रीय अधिवेशन 29 सितंबर को होगा।

यह भी पढ़े - मुरादाबाद, उत्तराखंड में युवतियों संग हुई घटनाओं पर राहुल गांधी बोले, दिल दहल गया

डेलीगेट देंगे 500 रुपए की सहयोग राशि

अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए 27 सितंबर को ही डेलीगेट लखनऊ पहुंचने लगेंगे। पार्टी ने सक्रिय सदस्यों को अधिवेशन के लिए डेलीगेट बनाया है। लखनऊ की महानगर और जिला इकाई से भी डेलीगेट की सूची प्रदेश मुख्यालय ने मांगी है। अधिवेशन में हिस्सा लेने वाले डेलीगेट को 500 रुपए की सहयोग राशि भी देना होगा। वहीं आयोजन की तैयारियों के लिए एक समिति भी बनायी गयी है।

यह भी पढ़े - आखिर अखिलेश ने योगी सरकार को चकमा दे ही दिया! अवाक रह गई यूपी पुलिस

महानगर कार्यकारिणी को सौंपा गया सजावट का जिम्मा

समिति में पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, पूर्व प्रदेश सचिव राम सागर यादव, विजय सिंह, राजपाल कश्यप, आनंद भदौरिया, सुनील सिंह साजन, संतोष यादव सनी, उदयवीर सिंह और चारों यूथ विंग के पूर्व अध्यक्ष को शामिल किया गया है। शहर की सजावट का जिम्मा महानगर कार्यकारिणी को सौंपा गया है। कार्यक्रम स्थल से लेकर आलमबाग, रायबरेली रोड, कानपुर रोड, बंगला बाजार, कैंट सहित शहर के हर हिस्से को झंडे व बैनर से महानगर कार्यकारिणी सजाएगी।