
Love Jihad : उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के मामलों लगातार कार्रवाई हो रही है, लेकिन इसके बावजूद लव जिहाद के केस कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला सीतापुर जिले का है। जहां मुस्लिम युवक वसीम ने अपना धर्म और नाम छिपाते हुए एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उससे मंदिर में शादी कर ली। इसका खुलासा एक साल बाद हुआ तो युवती की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। जब युवती ने विरोध किया तो वसीम और उसके परिजनों ने विवाद किया। परिजन युवती को युवक के चंगुल से छुड़ाने के लिए तहसील पहुंचे। जहां से युवक फरार हो गया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल, तंबौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शादी तोड़ने के लिए लहरपुर तहसील पहुंची थी। जहां युवती ने अधिवक्ता को आपबीती सुनाई। मामला लव जिहाद का देख अधिवक्ता ने तत्काल चौकी इंचार्ज जय प्रकाश यादव को फोन कर पुलिस बुला ली। चौकी प्रभारी के मौके पर पहुंचने पर युवती ने बताया कि एक साल पहले युवक ने अपना नाम अर्जुन बताते हुए उससे मंदिर में शादी रचाई थी, जिसके बाद उनका एक बच्चा भी है। युवती चौकी प्रभारी के सवालों का जवाब दे ही रही थी कि उधर मौका मिलते ही युवक परिजनों के साथ भाग गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस हिरासत में युवक से पूछताछ
लहरपुर कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि युवक और युवती दोनों तंबौर क्षेत्र के निवासी हैं। अधिवक्ता की सूचना पर पुलिस ने युवती के बयान लेकर केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
Published on:
27 Sep 2022, 9:34 AM IST
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.