26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दारोगा ने कार से बाइक सवार को मारी टक्कर, लोगों ने हाथापाई कर फाड़ी वर्दी

मेरठ की पॉश कालोनी शास्त्रीनगर में पीवीएस के पास कार सवार दारोगा ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद दारोगा ने भागने का प्रयास किया तो लोगों ने उसको पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने दारोगा की जमकर धुनाई की और उसकी वर्दी तक फाड़ डाली। इसके बाद हालात खराब होते देख दारोगा मौके से फरार हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 26 Sep 2022, 8:40 PM IST

दारोगा ने कार से बाइक सवार को मारी टक्कर, लोगों ने हाथापाई कर फाड़ी वर्दी

दारोगा ने कार से बाइक सवार को मारी टक्कर, लोगों ने हाथापाई कर फाड़ी वर्दी

मेरठ के शास्त्री नगर पीवीएस रोड पर एक कार सवार यूपी पुलिस के दारोगा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए और हंगामा कर दिया। वहीं बाइक में टक्कर मारकर दारोगा ने भागने का प्रयास किया तो लोगांे ने उसको पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने वर्दी फाड़ दी और गाड़ी में तोड़फोड़ की। पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है।

बाइक सवार दीपांशु निवासी गोपाल विहार थाना मेडिकल डी-ब्लाक पुल से जा रहे थे। वह निजी स्कूल में शिक्षक हैं। बताया गया कि तभी वर्दी पहने दारोगा ने गाड़ी से उनको टक्कर मार दी। हादसे के बाद दीपांशु घायल हो गए। बताया गया कि दारोगा ने भागने का प्रयास किया तो लोगों ने पीछा कर दारोगा को पकड़ लिया और गाड़ी से उतार लिया। इसके बाद लोगों ने दारोगा पर जमकर हाथ किए और हाथापाई करते हुए वर्दी भी फाड़ दी और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान जाम की स्थिति भी सड़क पर बन गई। घायल को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


यह भी पढ़ें : मेरठ सहित प्रदेश के पुलिसकर्मियों की छुटिटयां 31 अक्टूबर तक कैंसिल, डीजीपी ने जारी किए आदेश


दीपांशु के सिर में और हाथ-पैर में चोट आई है। बताया जाता है कि दारोगा किसी दूसरे जिले में तैनात है। हालांकि गहमा-गहमी के दौरान दारोगा गाड़ी लेकर भाग गया। हंगामे की सूचना पर पीवीएस चौकी पुलिस पहुंच गई थी। मेडिकल थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। सूचना के बाद मौके पर थाना नौचंदी और थाना मेडिकल पुलिस पहुंच गई थी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग