15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाभी से था प्रेम संबंध, दूसरी जगह शादी तय होने पर बड़ी नाराजगी, देवर ने गला दबाकर कर दी महिला की हत्या

Uttar Pradesh Crime News: सीतापुर में देवर ने प्रेम संबंध के बीच अपनी भाभी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी की दूसरी जगह शादी तय होने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। महिला का शव गांव के बाहर बाग में मिला। पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीतापुर

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 15 Nov 2026, 1:52 PM IST

UP News

शादी तय होने के बाद भाभी से हुआ विवाद (AI Photo)

Sitapur Murder Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक महिला की हत्या के मामले में उसके देवर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का अपनी भाभी से प्रेम संबंध था। इसी बीच परिवार में उसकी शादी तय हो गई, जिसका महिला विरोध कर रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गला दबाकर भाभी की हत्या करने की बात कबूल की है। महिला का शव शनिवार दोपहर गांव के बाहर यूकेलिप्टस के बाग में मिला था। पति ने अपने छोटे भाई पर ही हत्या का शक जताया था।

'मैं भाभी से प्यार करता था, मेरी शादी तय हो गई थी...'

मामला जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर रामपुरकला थाना क्षेत्र के मदुरी गांव का है। प्रदीप (32) अपनी पत्नी पिंकी (30) और तीन बच्चों आदित्य (10), पायल (9) और अमोल (4) के साथ रहता था। परिवार में प्रदीप का छोटा भाई अनूप कुमार भी रहता था। पुलिस के अनुसार, प्रदीप की शादी साल 2020 में हुई थी। कुछ समय बाद पिंकी और अनूप के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। इसी दौरान अनूप की शादी तय हो गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मैं भाभी से प्यार करता था। कुछ दिन पहले ही मेरी शादी तय हो गई थी, जिसका भाभी विरोध कर रही थीं। शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। गुस्से में मैंने उनका गला दबा दिया।

रात में घर से निकली थी पिंकी, सुबह नहीं लौटी

पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे पिंकी घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार दोपहर करीब एक बजे गांव के पश्चिम दिशा में सुरजनपुर निवासी दुर्गेश सिंह के यूकेलिप्टस के बाग में उनका शव मिला।

शव मिलने की जानकारी पर गांव के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने के बाद सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव, थाना प्रभारी लल्ला गोस्वामी और चौकी प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पति ने छोटे भाई पर पत्नी से प्रेम संबंध होने का लगाया आरोप

पिंकी के पति प्रदीप ने अपने छोटे भाई अनूप कुमार पुत्र महेश कुमार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। उसने आरोप लगाया कि अनूप और उसकी पत्नी के बीच प्रेम संबंध थे। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रदीप ने पुलिस को बताया कि अनूप का मेरी पत्नी से प्रेम संबंध थे। इसी बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। अनूप आए दिन झगड़ा करता था और जान से मारने की धमकी भी देता था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि

पुलिस ने बताया कि पिंकी का शव शनिवार 14 नवंबर को गांव के पश्चिम दिशा में स्थित यूकेलिप्टस के बाग में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी।

पुलिस ने पति की तहरीर और मामले की जांच के आधार पर अनूप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। सीओ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।