सहारनपुर

यूपी के इस जिले में कोरोना का एक भी मामला नहीं, 3500 से अधिक क्वारेंटाइन, 51 की रिपाेर्ट का इंतजार

Highlights सहारनपुर में 3500 से अधिक लोग निगरानी में हैं इनमें अधिकांश दूसरे शहरों और राज्यों से आए हैं इनमें 57 विदेशी यात्री भी शामिल हैं
2 min read
corona_3.jpg
saharanpur

सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच सहारनपुर में 3500 से अधिक लाेगाें काे क्वारेंटाइन किया गया है। इनमें 57 विदेशी भी शामिल हैं। यह आकड़ें भलें ही चाैंका देने वाले हाें लेकिन अच्छी खबर यह है कि सहारनपुर जिले में अभी तक एक भी रिपाेर्ट काेरोना पॉजिटिव नहीं है।

लॉक डाउन के 9वे दिन यानि गुरुवार शाम तक सहारनपुर जिले में कोरोना का एक भी मामला साामने नहीं आया है। सीएमओ बीएस साेढी ने इसकी पुष्टि की है। देशभर में जब कोरोना संक्रमित लाेगाें का ग्राफ (corona virus in india ) तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में सहारनपुरवासियों के लिए यह राहत भरी खबर है। यहां राहत देने वाली जानकारी यह भी है कि भले ही जिले में 3500 से अधिक लाेगाें काे क्वारेंटाइन किया गया हाे लेकिन इनमें से सभी में कोरोना का संदेह नहीं है।

दरअसल इनमें से अधिकांश वह लाेग हैं जाे लॉक डाऊन के बाद पड़ाेसी राज्य और शहरों से आए हैं। इन सभी के रुकने का इंतजाम प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर किया है। इतना ही नहीं 3500 में वह लाेग भी हैं जिन्हे हाेम क्वारेंटाइन किया गया है। 3500 में से 99 लाेगाें काे आईआईटी रुड़की के सहारनपुर कैंपस में रखा गया है जबकि केवल दाे लाेगाें काे आईसाेलेशन वार्ड में रखा गया है।

सहारनपुर सीएमओ के अनुसार गुरुवार तक जितनी रिपाेर्ट आई हैं वह सभी कोरोना ( Corona virus s ) नेगेटिव हैं। अभी 51 संदिग्धों की रिपाेर्ट आनी बाकी हैं। यानि सहारनपुर से 51 संदिग्धों की रिपाेर्ट भेजी गई हैं। अगर इन सभी की रिपाेर्ट भी नेगेटिव आती हैं ताे यह सहारनपुर की जनता और सहारनपुर प्रशासन के लिए राहत भरी खबर हाेगी। अब देखना यह है कि जाे 51 रिपाेर्ट आनी शेष हैं वह कब तक आती हैं।

Updated on:
02 Apr 2020 09:26 pm
Published on:
02 Apr 2020 09:24 pm