
सहारनपुर। लॉक डाउन के इस समय में भी लाेग सेवाओं दुरूपयाेग करने से बाज नहीं आ रहे। साेशल मीडिया पर आपने ऐसी बहुत सी वायरल वीडियो देखी हाेंगी जिनमें सरकारी सेवाओं का दुरुपयाेग किया गया। ताजा मामला सहारनपुर के काेतवाली मंडी क्षेत्र का है। यहां एक व्यक्ति ने घर में पूरा राशन हाेने के वावजूद पुलिस काे ( 112 emergency number ) पर कॉल करके कहा कि बच्चे भूखे हैं। जब पुलिस इस व्यक्ति के घर राशन लेकर पहुंची ताे पता चला कि उसके घर में पहले से ही काफी राशन रखा हुआ था।
सहारनपुर में भी यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। काेतवाली मंडी प्रभारी आदेश त्यागी के अऩुसार पूर्व में सामने आए सभी मामलों में पुलिस ने ऐसा करने वाले लाेगाें काे केवल चेतावनी दी है। लाेगाें काे कहा जा रहा है कि यदि उन्हाेंने आगे से ऐसा किया ताे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस तरह दाेबारा सेवाओं का दुरूपयाेग करने या फिर गलत सूचना देने पर कानूनी कार्यवाही करने की बात कहकर पुलिस ऐसे लाेगाें काे सिर्फ चेता रही है लेकिन अब हर राेज ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
सहारनपुर एसएसपी ने लाेगाें से अपील की है कि वर्तमान समय बेहद संवेदशनील है। पुलिसकर्मी विषम परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे हैं। 112 emergency call सेवा सभी के लिए है। लॉक डाऊन के बीच इस नंबर आने वाली सूचनाओं पर हर संभव मदद पुलिस पहुंचाई जा रही है। सहारनपुर में हजारों कॉल अब तक अटैंड हाे चुकी हैं जिनमें पुलिस ने बेहद कम समय में सहायता पहुंचाई है। लाेगाें से अपील है कि वह इस सेवा का दुरुपयाेग करने की काेशिश ना करें। केवल सही जानकारी ही शेयर करें। अगर आपके पर्याप्त राशन है तो झूठी सूचना ना दें।