19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lockdown: अपनों को ला दिया नजदीक, घर का माहौल व्यवस्थित और आपस में अनुभव बांटने का मिला मौका भी

Highlights मेरठ में लॉकडाउन के दौरान अरसे बाद परिवार के लोग एक साथ खाना एक साथ खाने के अलावा एक साथ खेलने का मौका मिला अव्यवस्थित हो चुके जीवन को लॉकडाउन ने दिया नया नजरिया  
3 min read
Google source verification
meerut

केपी त्रिपाठी, मेरठ। पूरे देश में जारी लॉकडाउन ने लोगों को घरों में ही रहने को मजबूर कर दिया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन के नियमों को पालन कर रहे हैं। महानगर की भागदौड़ भरी जिंदगी जिसमें किसी को न तो ब्रेक फास्ट की फुर्सत मिलती थी और न लंच-डिनर का करने का समय रहता था। घर में तो अपने से मिले या बात करें अरसा हो जाता था। आज उसी लॉकडाउन ने अपनों को नजदीक ला ही दिया। इसके साथ ही घर में एक अनुशासन भी कायम हो गया। आज लॉकडाउन के दौरान घरों में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का समय तय हो गया है। सभी लोग एकसाथ बैठकर घरों में खाना खा रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Lockdown के दौरान बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकलने पर पुलिस अब कर रही ये काम

पहली बार परिवार के साथ मिल रहा समय

थापर नगर निवासी सरदार गुरुवीर सिंह का कहना है कि इस महामारी के दौर में सबको एक साथ एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। लॉकडाउन के दौरान पहली बार परिवार के साथ रहने का अवसर मिल रहा है। घर में कौन किस समय खाना खा रहा है, कौन नहीं खा रहा है यह नहीं पता चलता था, लेकिन लॉकडाउन ने घरों की स्थिति बदल दी है। उन्होंने कहा कि उनके घर में जीवन में पहली बार सब लोग साथ बैठकर ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर साथ-साथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन ने लोगों की जीवन को व्यवस्थित कर दिया है। लोग अपने परिवार के साथ घर में अधिक से अधिक समय गुजार रहे हैं। उनके बच्चे बिजनेस और नौकरी के काम से हमेशा बाहर ही रहते हैं।

यह भी पढ़ेंः भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा- देश में कोरोना आतंकवाद फैलाए जाने की गहरी साजिश

पूरे नवरात्र घर में देवी की पूजा

अगर महिला राजनीति में आ जाए तो उसका काम दोगुना हो जाता है। पहला राजनीति और दूसरा घर। लेकिन लॉकडाउन में नवरात्र में पूरे नौ दिन दुर्गा का पाठ किया और सुबह शाम दुर्गा की पूजा-अराधना में ही समय व्यतीत हुआ। यह कहना है भाजपा महिला प्रकोष्ठ की कैंट अध्यक्ष डॉली गुप्ता का। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर पीएम मोदी का लॉकडाउन को लेकर निर्णय बिल्कुल ठीक है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पीएम के इस निर्णय का सम्मान करना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः Lockdown के दौरान राम नवमी पर कन्याओं की रही कमी, हर घर में परिवार के बीच ही हुआ पूजन

फेसबुक, वाट्सएप और टहलना

युवक सोनू का कहना है कि कोरोना महामारी रूपी यह बीमारी जब तक हम न चाहें, हमें नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है खुद को दूसरों से बचाने की। अगर हम दूसरों से खुद को बचाएंगे तो कोरोना से भी बचे रहेंगे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान खाली समय में वह फेसबुक और वाट्सएप पर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन बुक और नेट से कोरोना के बारे में अलग-अलग जानकारी भी हासिल कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए इस समय सभी देशवासियों को एकसाथ आने की जरूरत है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग