सहारनपुर

विशेष परिस्थिति में ही निकल सकते हैं घर से बाहर, जानिए क्या हाेता है ‘लॉक डाउन’

Highlights लॉक डाउन में खुल सकती हैं केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें जीवन रक्षक कार्यों के लिए ही घर से बाहर निकलने की है अनुमति
2 min read
• •
Updated: 22 Mar 2020, 6:32 PM IST
कोरोना वायरस: जानिए आखिर क्या होता है लॉक डाउन, क्यों किया जाता है लागू
कोरोना वायरस: जानिए आखिर क्या होता है लॉक डाउन, क्यों किया जाता है लागू

सहारनपुर । Corona virus कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लॉक डाउन घाेषित कर दिया गया है। इन जिलों में सहारनपुर भी शामिल है।

यानी साफ है कि इन जिलों में अब 25 मार्च तक लॉक डाउन रहेगा। ऐसे में अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है कि लॉक डाउन क्या है ? ताे यह सामान्य सी बात है। दरअसल, आम जन के मन में यही सवाल उठ रहा है कि लाेकडाउन क्या है ? लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहा है कि जनता कर्फ्यू और लॉक डाउन में क्या अंतर है ? तो आइए इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं और समझते हैं कि आखिर लॉक डाउन क्या है ?

इस बारे में जब हमने सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि लॉक डाउन में आवश्यक वस्तुओं से संबंधित दुकानें खुल सकती हैं। जनता कर्फ्यू और लॉक डाउन में यह अंतर है कि लोक डाउन में किराने की दुकान, मेडिकल स्टाेर, फिलिंग स्टेशन ( पेट्रोल पंप) दूध वाली डेयरी और मेडिकल सेवाएँ खुली रहेंगी।

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जिले में 25 मार्च तक लॉक डाउन कर दिया गया है। ऐसे में लोगों को बाहर निकलने की मनाही रहेगी लेकिन लोग राशन, दवाईयां आदि लेने के लिए घर से बाहर निकल सकेंगें। लॉक डाउन में लोगों को घूमने-फिरने की पूर्ण मनाही हाेगी एक तरह से लाेग अपने घरों में ही रहेंगे। लाेगाें काे तब तक घर से बाहर निकलने की अनुमति लॉक डाउन में नहीं होती जब तक कोई जीवन रक्षक से जुड़ी आवश्यकता ना हाे।

सहारनपुर में 25 मार्च तक लोक डाउन

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सहारनपुर में 25 मार्च तक लॉक डाउन हाे गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की। बाद में सहारनपुर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने भी इसकी पुष्टि कर दी।

Updated on:
22 Mar 2020, 6:32 PM IST
Published on: