
Sambhal News: संभल में मुर्गा कुश्ती में 55 जुआरी अरेस्ट..
Sambhal News Today: संभल जिले में मनोरंजन और जुए के लिए मुर्गा की लड़ाई करा रहे 5 जिलों के 55 जुआरी को बहजोई कोतवाली पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपी गांव परतापुर में साप्ताहिक बाजार में शनिवार शाम मुर्गों की लड़ाई करा रहे थे। पुलिस ने मौके से 35 मुर्गों की बरामदगी की है। इन सभी मुर्गों को लड़ाई के लिए लाया गया था।
संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि गांव परतापुर में साप्ताहिक बाजार के नजदीक एक स्थान पर मुर्गों की लड़ाई की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुर्गों को लड़ता हुआ देखा। पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद 55 लोग हिरासत में लिए गए हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। जुआरी संभल, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा और बदायूं जिले के हैं।
Published on:
10 Nov 2024 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
