
Sambhal: दरअसल संभल के थाना गुन्नौर क्षेत्र के इसमपुर घाट गंगा में स्नान करने के लिए विजयपाल के 16 वर्षीय पुत्र केशव अपने दोस्त राधे के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन आया था। यहां हिंदू समुदाय के लोगों में जन्माष्टमी के दिन गंगा स्नान करने का रिवाज है। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह डूब गया। दोस्तों ने शोर भी किया और बचाने का प्रयास भी किया।
उधर हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन एवं पुलिस मौके पर पहुंची। पीएसी के जवान और गोताखोरों की मदद से केशव को ढूंढने का प्रयास किया गया। 8 घंटे तक केशव को ढूंढने के लिए रेस्क्यू चला लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 46 घंटे के बाद घटनास्थल से 200 मीटर दूर केशव का शव पानी में उतरता मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने किशोर के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंगा में डूबे केशव का शव मिलने के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि घटना जन्माष्टमी के दिन की है। घटना वाले दिन ही डूबे किशोर को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया था, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। शव मिलने के बाद उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Published on:
10 Sept 2023 06:41 pm

बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
