3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सपा पर साधा निशाना, बोले- अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं

Sambhal News: कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम् रविवार को कुरकावली में भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

2 min read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Dec 25, 2023

congress-leader-acharya-pramod-krishnam-targets-sp-in-sambhal.jpg

Congress Leader Acharya Pramod Krishnam: संभल में निजी कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस नेता और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दुकान बंद हो चुकी है। इंडिया गठबंधन का अखिलेश यादव हिस्सा नहीं है। पीएम मोदी की तारीफ करने के सवाल पर कहा कि मोदी जी बीजेपी के पीएम नहीं है वह हमारे भी पीएम हैं। अच्छा काम करेंगे तो सराहना करेंगे। अगर गलत काम करेंगे तो आलोचना भी करनी चाहिए।

समाजवादी पार्टी मंदिर विरोधी
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन करने के सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी मंदिर विरोधी, राम विरोधी, हिंदू विरोधी और कल्कि धाम विरोधी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा झूठ बोलते हैं और अब ब्राह्मण महापंचायत में भी झूठ बोल रहे हैं। अखिलेश यादव की दुकान में कोई सामान नहीं है, वह बंद हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:अमरोहा में रैन बसेरों का हाल जानने पहुंचे DM, बोले- सर्द रातों में कोई भी खुले में सोता न मिले

कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम् रविवार को कुरकावली में भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कहा कि जब चुनाव घोषित होगा तब वह बात करेंगे। पीएम मोदी की तारीफ करने और बीजेपी से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी जी कोई बीजेपी के ही पीएम नहीं हैं। वह हमारे भी हैं, वह देश के प्रधानमंत्री हैं। अगर वह अच्छा काम करेंगे तो उसका समर्थन भी करना चाहिए और जब गलत काम करेंगे तो उसकी आलोचना भी करनी चाहिए और जब अच्छा काम करेंगे तो उसकी सराहना करते हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सुपारी ली
स्वामी प्रसाद मौर्य पर भड़ास निकालते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने सुपारी ले ली है। अखिलेश यादव को हिंदुओं का एक भी वोट पड़ना मुश्किल है। अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। इसके सवाल पर कहा कि अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन का कोई हिस्सा नहीं है। वह तो सिर्फ ईडी और सीबीआई से डरकर अपना ढ़ोल बजा रहे हैं और कुछ नहीं है।

Story Loader