
Girl Muder In Sambhal: एक महिला का अर्धनग्न शव जंगल के बीच बाजरे के खेत में मिला। महिला के दुपट्टे से ही गला घोंटकर उसे मारा गया था। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि महिला सुबह अचानक गायब हो गई थी। परिवार के लोग उसे खोज रहे थे। तभी शाम को उसका शव घर से थोड़ी दूरी पर खेत में पड़ा मिला। भाई रोता हुआ बहन के शव को गोद में उठाकर घर लेकर लाया।
ये था पूरा मामला
पूरा मामला बहजोई थाना इलाके के एक गांव का है। जहां सोमवार की शाम गांव की रहने वाली 26 वर्षीय एक युवती का शव बाजरे के खेत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा पाया गया। इसके साथ ही युवती का गला भी उसके दुपट्टे से कसा गया था। युवती की शरीर के आधे हिस्से पर कपड़े भी नहीं थे। इससे अशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ पहले दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को बाजरे के खेत में फेंककर आरोपी फरार हो गए। वहीं मृतक युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ने सुबह घर पर चाय पी थी। वह खेत में काम करने चला गया था। घर आने पर उसकी बेटी गायब थी। जिसकी तालश की जा रही थी। यहां शाम को उसे बेटी का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। युवती के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की अशंका जताई है। इसके साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
पति छोड़ चुका था
पीड़िता की मां ने बताया बेटी की शादी 5 साल पहले की थी। लेकिन उसका पति उसे मानसिक रूप से कमजोर बताकर छोड़ गया था। जबकि मेरी बेटी ठीक थी। करीब 3 साल से बेटी हम लोगों के साथ ही रह रही थी। बेटी घर के सभी कामों में हाथ बंटाती थी। इसके अलावा खेती के काम में अपने पिता की भी मदद करती थी। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस ने क्या कहा?
एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि डायल 112 से सूचना मिली कि एक गांव में अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव मिला है। सूचना पर वह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम के साथ निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस की 4 टीमों को लगा दिया गया है। इसके साथ ही परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुईं हैं...
Published on:
05 Oct 2023 04:34 pm

बड़ी खबरें
View Allसम्भल
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
