2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संभल की सड़कों पर ‘सिंघम’ अवतार: DIG मुनिराज ने खुद संभाली कमान, पैदल गश्त से अपराधियों में हड़कंप!

Sambhal News: संभल में एसपी के अवकाश के दौरान डीआईजी मुनिराज-जी ने खुद मोर्चा संभालते हुए बहजोई में पैदल गश्त की, व्यापारियों से संवाद किया और सघन चेकिंग अभियान चलाकर कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया।

2 min read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Apr 02, 2026

dig muniraj sambhal law order foot patrol

DIG मुनिराज ने खुद संभाली कमान..

DIG Muniraj Sambhal: संभल जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मुरादाबाद परिक्षेत्र के उपमहानिरीक्षक मुनिराज-जी ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। जिले के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के विवाह के कारण अवकाश पर होने के चलते डीआईजी ने जिम्मेदारी अपने हाथों में लेते हुए सक्रिय भूमिका निभाई। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी सम्भल आलोक भाटी और क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

बहजोई के बाजारों में पैदल गश्त

गुरुवार शाम करीब 4 बजे डीआईजी मुनिराज-जी बहजोई क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने आम लोगों के बीच जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अपनी मौजूदगी से स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। गश्त के दौरान बाजारों में हलचल के बीच पुलिस की सक्रियता से लोगों में भरोसा बढ़ा।

व्यापारियों और नागरिकों से सीधा संवाद

डीआईजी ने गश्त के दौरान व्यापारियों, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। इस संवाद से पुलिस और जनता के बीच समन्वय मजबूत करने की कोशिश की गई, जिससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सके।

संदिग्धों की सघन चेकिंग से बढ़ी सतर्कता

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच भी की। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे किसी भी संभावित आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई और आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत हुई।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को डीआईजी ने निर्देश दिए कि वे लगातार सतर्क रहें और नियमित रूप से प्रभावी गश्त सुनिश्चित करें। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से पहले ही रोका जा सके। पुलिस टीम को अलर्ट मोड में रहने और हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया।

एसपी के अवकाश में डीआईजी की बढ़ी सक्रियता

पुलिस अधीक्षक के अवकाश पर होने के कारण डीआईजी मुनिराज-जी लगातार संभल पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार जनपद का दौरा किया है और रोजाना स्थानीय अधिकारियों से संपर्क कर हालात की समीक्षा कर रहे हैं। उनकी इस सक्रियता से स्पष्ट है कि प्रशासन कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।