1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संभल के बुजुर्ग सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की बिगड़ी तबीयत, मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती

Sambhal: उत्तर प्रदेश की संभल लोकसभा सीट से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में रखकर डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Oct 20, 2023

health of Sambhal elderly MP Dr Shafiqur Rahman Barq deteriorated

MP Dr Shafiqur Rahman Barq is Sick: समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने वायरल फीवर बताया है। फिलहाल उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार होना बताया जा रहा है।

तबीयत में हो रहा सुधार
संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क की तबीयत खराब होने के चलते उनका हाल-चाल जानने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। 94 वर्षीय सपा सांसद की देर रात तबीयत खराब होने पर परिजनों ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया है। पारिवार वालों के मुताबिक सांसद की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें:पति से चल रहा था विवाद, पत्नी ने दो बच्चों संग लगाई आग, जिंदा जल गए मां और दो बच्चे

सांसद के पोते व कुंदरकी विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने बताया कि सांसद को अचानक तेज बुखार के साथ घबराहट हो गई थी। इसलिए उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनके मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

Story Loader