scriptInternational women’s Day: संभल में एसपी ने की अनूठी पहल, एक दिन के लिए महिला पुलिस कर्मियों को सौंपा पूरा थाना | Ips yamuna prasad give hole charge of police station by female staff | Patrika News
सम्भल

International women’s Day: संभल में एसपी ने की अनूठी पहल, एक दिन के लिए महिला पुलिस कर्मियों को सौंपा पूरा थाना

Highlights -चंदौसी कोतवाली का कामकाज एक दिन के लिए संभाला -पहरे से लेकर प्रभारी तक महिला पुलिस कर्मी ही रहीं मौजूद -कोतवाली पहुंची महिलाएं भी ये रूप देखकर हुईं खुश -एसपी ने सभी महिला पुलिस कर्मियों को दी बधाई

सम्भलMar 08, 2020 / 06:02 pm

jai prakash

mahila_thana.jpg

संभल: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं वहीँ संभल के एसपी यमुना प्रसाद ने बड़ी और सराहनीय पहल की है। जिसके तहत संभल के थाना चंदौसी को एक दिन के लिए महिला पुलिस कर्मियों को समर्पित किया। चंदौसी कोतवाली की समूची पुलिसिंग आज महिलाएं कर रही हैं।

मेरठ में बाइक टकराने के विवाद के बाद दो समुदायों के बीच पथराव, एक दर्जन लोग घायल, पुलिस मौके पर तैनात
कोतवाली का सारा काम संभाला
महिलाओं को आगे बढ़ाने की तमाम बड़ी बड़ी बातों के बीच संभल एसपी यमुना प्रसाद ने आज जिले के थाना चंदौसी को महिलाओं को समर्पित कर दिया। जहां ड्यूटी पहरा की हो बीट की जीडी की एफआईआर लिखने की अभियुक्त को गिरफ्तार करने अथवा थाना अध्यक्ष की समूची पुलिसिंग आज महिलाएं कर रहीं हैं। जिन्हें पुलिस के सभी काम काज आज करने हैं।

International Women’s Day: रेलवे ने की अनूठी पहल, महिला स्टाफ के साथ चली महिला स्पेशल ट्रेन

काम को बताया बढ़िया
एसपी यमुना प्रसाद ने महिला पुलिस कर्मियों की आज की वर्किंग को न सिर्फ बढ़िया बताया है साथ ही उन्होंने इसे शानदार भी कहा है। वहीँ महिला पुलिस कर्मियों ने इस पहल को बेहतर मौका बताया कहा कि वे किसी भी काम में पीछे नहीं हैं।

Home / Sambhal / International women’s Day: संभल में एसपी ने की अनूठी पहल, एक दिन के लिए महिला पुलिस कर्मियों को सौंपा पूरा थाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो