4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धूम-धड़ाके से घोड़ी चढ़ने के बाद फेरों की थी तैयारी, तभी प्रेमी ने दुल्हन के साथ अश्लील फोटो दुल्हे को भेजे, खड़ा हो गया बखेड़ा

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी की रस्में चल रही थीं। जिसमें घुड़चढ़ी और दरवाजे की रस्म पूरी हो चुकी थी। दूल्हा सात फेरे लेने के लिए जाने वाला था। तभी एक युवक ने मोबाइल पर दुल्हन की अश्लील फोटो और वीडियो डाल दी।

less than 1 minute read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Jul 10, 2024

Wedding procession in Amroha without bride returning

Amroha News

Amroha News In Hindi: अमरोहा जिले में बारात के बाद फेरों पर बैठने से पहले दूल्हे को दुल्हन की अश्लील वीडियो और फोटो दिखाकर एक युवक ने शादी में बखेड़ा खड़ा कर दिया। दूसरे युवक के साथ दुल्हन के अश्लील फोटो देखकर दूल्हे ने शादी से साफ इनकार कर दिया। जिम्मेदार लोगों ने काफी समझौते का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी।

बतादें कि मंगलवार शाम को गांव निवासी व्यक्ति की बेटी की बरात इसी थाना क्षेत्र के गांव से आई थी। खाना खाने के बाद बरात चढ़ चुकी थी। दूल्हा फेरों पर बैठने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान गांव के एक युवक ने दुल्हन के साथ खींची हुई अपनी अश्लील फोटो और वीडियो दूल्हे के मोबाइल नंबर पर डाल दी। इतना ही नहीं फोन करके उसे दुल्हन से शादी करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। जिस पर दूल्हा हैरान रह गया और उसने शादी करने से हाथ खड़े कर लिए।

पुलिस ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर आरोपित कमल सिंह केशव तथा दो-तीन अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शौकेंद्र सिंह ने बताया कि दुल्हन के पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।