चित्रकूट के पास भीषण एक्सीडेंट हुआ। यहां एक बस और बोलेरो टकरा गईं। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये सभी अस्थि विसर्जन कर पन्ना लौट रहे थे तभी ये हादसा हो गया। मरने वाले सभी लोग बोलेरो में थे।
चित्रकूट के पास भीषण एक्सीडेंट हुआ। यहां एक बस और बोलेरो टकरा गईं। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये सभी अस्थि विसर्जन कर पन्ना लौट रहे थे तभी ये हादसा हो गया। मरने वाले सभी लोग बोलेरो में थे। चित्रकूट एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि बोलेरो में दो परिवार सवार थे। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं।
मंगलवार को दोपहर करीब 12.30 बजे यह हादसा हुआ। चित्रकूट में एक बोलेरो और जनरथ बस की टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जोकि एक ही परिवार के हैं। 6 लोग घायल भी हुए हैं।
बोलेरो सवार सभी लोग अस्थि विसर्जन करने पन्ना से प्रयागराज गए थे। वे अस्थि विसर्जन करके वापस लौट रहे थे। उसी दौरान जनरथ बस से टक्कर हो गई। नेशनल हाईवे पर बागरेही गांव के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाते समय और एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
चित्रकूट एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि बोलेरो में दो परिवार सवार थे, मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल - घायलों में भी 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया है। शेष 2 घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। चित्रकूट एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि बोलेरो में दो परिवार सवार थे। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं।