4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपकी हथेली में अगर है इस तरह की लकीरें, तो जरूर मिलेगी नौकरी, इस तरह पहचाने

हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र और हस्तरेखा का बहुत बड़ा महत्व होता है। कहते हैं इसके माध्यम से इंसान वर्तमान, भूत और भविष्य में आने वाली चीजों की जानकारी ले सकता है

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Sep 07, 2019

astrology dream prediction government job line in male and female hand

astrology dream prediction government job line in male and female hand

सतना। हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र और हस्तरेखा का बहुत बड़ा महत्व होता है। कहते हैं इसके माध्यम से इंसान वर्तमान, भूत और भविष्य में आने वाली चीजों की जानकारी ले सकता है। लेकिन आम आदमी के मन में सबसे बड़ी जिज्ञासा क्या होती है वह है नौकरी। जी हां हर किसी के जीवन में एक जिज्ञासा प्रबल होती है कि उसको आने वाले कल में सरकारी नौकरी मिलेगी अथवा नहीं। उसके पास धन दौलत रहेगा या नहीं। उसके भाग्य का उदय कब होगा और शुरुआत कैसे होगी।

ये भी पढ़ेें: शिव पुराण ग्रंथ में 7 दिन पूजा के बताए गए है अलग-अलग उपाय

यह बात जानने की इच्छा सबसे ज्यादा होती है। क्योंकि आज की महंगाई में पैसे का कुछ ज्यादा ही महत्व हो गया है। ज्योतिषाचार्य पं. मोहनलाल द्विवेदी के अनुसार मानव जाति की हस्तरेखा देखकर पता लगाया जा सकता है कि उसे जीवन में कब नौकरी मिलेगी। जीवन के किस मोड़ में खुशियां आएंगी। तो आइए जानते हैं हथेली पर बनने वाली सरकारी नौकरी और धनवान होने के संकेतों को।

ये भी पढ़ेें: अगर आपके आसपास नहीं है ये 5 चीजें तो मत बनाए आशियाना

इस तरह जानें
- हम सबकी हथेली में मुख्य रूप से 3 स्थानों पर व्यक्ति के भाग्य, धन और सरकारी नौकरी के बारे में जानकारी मिलती है।
- पहला स्थान गुरु भगवान का होता है और यह स्थान व्यक्ति के बुद्धि और विवेक को स्पष्ट दर्शाता है।
- दूसरा स्थान न्याय और कर्तव्य के देवता शनि का होता है जो हमें अच्छे कर्मों का फल देते हैं।
- जबकि तीसरा स्थान सूर्य होता है। जो संपन्नता और यश का प्रतीक दर्शाता है कि हमारे जीवन में कब संपन्नाता आएगी।

ये भी पढ़ेें: आपका खाद्य पदार्थ सही है अथवा गलत, इस तरह घर बैठे करें जांच

- ज्योतिषों में हथेली पर प्रमुख रूप से तीन रेखाएं बताई गई है। पहला भाग्य रेखा, दूसरा जीवन रेखा और तीसरा मस्तिष्क रेखा होती है।
- जिस व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा से निकलती हुई कोई रेखा शनि और गुरु पर्वत जाकर मिलती हो उस व्यक्ति के जीवन में सरकारी नौकरी के योग होते है। लेकिन ये रेखा टूटी या तिरछी नहीं होनी चाहिए।
- अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर सूर्य और शनि पर्वत उभरा हुआ हो या फिर गुरु पर्वत पर कोई वृत, त्रिभुज, वर्ग या कोई छोटी रेखा भाग्य रेखा से आकर मिलती हो तो उस व्यक्ति के भाग्य में सरकारी नौकरी के योग बनते है। वह व्यक्ति उच्च पद प्राप्त करता है।

ये भी पढ़ेें: नींबू के ये 10 चमत्कारिक टोटके जो आपको कर देगें मालामाल

- जिस किसी व्यक्ति की हथेली पर गुरु और सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है उस व्यक्ति में कौशल और निपुणता भरी रहती है उसे जीवनकाल के 30 वर्षों के अंदर ही कोई बढ़िया सरकारी नौकरी मिलती है।
- अगर भाग्य रेखा आपकी हथेली की कलाई से शुरू होकर सीधे सूर्य पर्वत पर साफ-सुथरी दशा में मिलती हो तो वह व्यक्ति बहुत यश प्राप्त करता है। इसके जीवन में माता लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा रहता है। ऐसा व्यक्ति सरकारी क्षेत्र में उच्च अधिकारी बनता है।

ये भी पढ़ेें: दिल को बचाने के लिए बदलें जीवनशैली, छोटी सी दिखने वाली ये चीज है बड़े काम की