सतना

सावधान : रात में शहर की गलियों में घूम रहा तेंदुआ, देखें वीडियो

शहर के रिहायशी इलाके में तेंदुए को देख लोगों के उड़े होश..चलकदमी करते CCTV में कैद..

2 min read
Mar 09, 2023

सतना. सतना शहर में रात के वक्त रिहायशी इलाके में तेंदुआ घूम रहा है। रिहायशी बस्ती में तेंदुए की दस्तक का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है और लोग सहमे हुए हैं। शहर की गलियों में चहलकदमी करते हुए तेंदुए का जो वीडियो सामने आया है वो मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात का बताया जा रहा है। वहीं शहर में तेंदुए की दस्तक की खबर लगने के बाद वन विभाग तेंदुए की सर्चिंग में जुट गया है और जिस इलाके में तेंदुआ नजर आया है वहां के रहवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

शहर की गलियों में घूम रहा तेंदुआ
शहर की गलियों में रात के वक्त तेंदुए की चहलकदमी का जो वीडियो सामने आया है वो सतना नगर निगम के वार्ड नंबर-20 का है। यहां महदेवा में स्थित दिनेश पांडेय के घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जिसमें देर रात तेंदुआ घर के परिसर के अंदर घुसते और इधर उधर घूमते दिख रहा है। सुबह जब दिनेश पांडे ने सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो घर के अंदर तेंदुए को देख हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत आसपड़ोस में रहने वाले लोगों को वन विभाग को इस बात की सूचना दी और सीसीटीवी फुटेज दिखाया।

देखें वीडियो-

दहशत में आए लोग
शहर में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। वो रात को घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग का अमला सतर्क हो गया है और इलाके में तेंदुए की सर्चिंग शुरु कर दी है। वन विभाग ने इलाके के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राहत की बात ये है कि अभी तक तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया है, लेकिन आखिरकार तेंदुआ क्या अभी भी इलाके के आसपास ही है इस बात को लेकर लोग चिंतित हैं।

देखें वीडियो-

Published on:
09 Mar 2023 09:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर