3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भड़की भीड़ ने जाम किया हाईवे

- राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर हादसा: चार घंटे बाद बहाल हो सका यातायात- चार थानों की पुलिस हालात संभालने पहुंची

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jul 31, 2019

Bike rider dies in truck collision

Bike rider dies in truck collision

सतना। राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर मंगलवार की शाम मोटर साइकिल सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे को गंभीर चोट आई है। घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। आरोपी ट्रक चालक पर कार्रवाई के लिए भीड़ ने हाइवे पर जमा लगा दिया। खबर पाते ही चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीओपी हेमंत शर्मा भी अमरपाटन पहुंचे। भीड़ को समझाने के बाद रात करीब साढ़े 8 बजे जाम खुल सका।

सूत्रों के अनुसार, ग्राम बारी निवासी हेमराज सिंह पुत्र भगवान सिंह पटेल (19) अपने साथी कमलेन्द्र सिंह पुत्र चुनकावन सिंह (40) के साथ मोटर साइकिल से जा रहा था। जब बाइक सवार बारी कठहा मोड़ के पास पहुंचे तभी हाइवे से गुजर रहे ट्रक ने इन्हें चपेट में ले लिया। ट्रक की टक्कर लगने से हेमराज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अमरपाटन थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे। आरोपी ट्रक चालक भी पकड़ में नहीं आ पाया।

लोगों का गुस्सा देख थाना नादन देहात, बदेरा, अमदरा व मैहर कोतवाली से पुलिस बल के साथ अधिकारी बुलाए गए। पुलिस ने किसी तरह माहौल को शांत कराते हुए मृतक का शव अस्पताल रवाना किया। इसके बाद हाइवे पर लगा जाम खुलवाते हुए यातायात बहाल कराया गया।

Story Loader