3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्तों का कत्ल: फोन न उठाने पर देवर ने भाभी पर केेरोसिन छिड़क जिंदा जलाया

मैहर के पहाड़ी गांव की घटना आरोपी गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
मेरा क्या कसूर था...

मेरा क्या कसूर था...

सतना। मैहर थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में घरेलू विवाद के चलते देवर ने भारी के शरीर में मिट्टी का तेल छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया। रविवार को हुई इस सनसनी खेज वारदात में महिला गंभीर रूप से झुलस गइ जिसे इलाज के लिए मैहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने ही मैहर पुलिस गांव पहुंची आरोपी मनीष चौधरी पिता विश्वनाथ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। जिस पर हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध किया गया है।

आग में झुलसी पीडि़ता पप्पी चौधरी पत्नी रामू चौधरी ने बताया की मनीश उसे बार-बार फोन ला रहा था। लेकिन वह पड़ोसी के घर में बैठी थी इसलिए फोन नहीं उठा पाई। इससे गुस्साया आरोपी घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करते हुए आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर शाम हुई इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव में सनाका खिच गया।

Story Loader