9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

26 जनवरी को सुबह 11.45 बजे सतना आएगे मुख्यमंत्री ढाई घंटा बिताएगे शहर में

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटा प्रशासन, सड़कों दीवारों का हो रहा रंग रोगन

less than 1 minute read
Google source verification
सर्किट हाउस विश्राम गृह के कायाकल्प

सर्किट हाउस विश्राम गृह के कायाकल्प

सतना.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सतना दौरा फाइनल हो गया है। मुख्यमंत्री २६ जनवरी को रीवा से चलकर सुबह 11.45 बजे सतना हवाई अड्डा पहुंचेगे। इससे वाद वह शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शमिल होगे। मुख्यमंत्री लगभग ढाई घंटे शहर में रहेगे। उनका मुख्य कार्यक्रम बीटीआई मैदान में जनसभा के रूप में हागा। मुख्यमंत्री का सतना कार्यक्रम तय होने के साथ ही प्रशासन उनके स्वागत की तैयारी में जुट गया है। मुख्यमंत्री को शहर स्मार्ट दिखे इसके लिए जिस मार्ग से वे गुजरेगे उनका रंग रोगन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री को दिखाने के लिए डिवाइडरों में हरियाली विखेरने पौधे रोपे जा रहे हैं। एक सप्ताह से नगर निगम की पूरी स्वच्छता टीम शहर में प्रमुख सड़कों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में जुटी है। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में कुछ समय रुक सकते हैं। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग सर्किट हाउस विश्राम गृह के कायाकल्प में जुट गया है।

शनिवार को दिनभर सर्किट हाउस में रंग रोगन का कार्य जारी रहा। जिले में चल रहे नर्मदा जल आंदोलन एवं दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को देखते हुए मुंख्यमंत्री की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन एवं खुफिया एजेंसियां मुख्यमंत्री के संभावित विरोध को देखते हुए अलर्ट है तथा लगातार किसान यूनियन एवं सामाजिक संगठनों की गतिविधियों पर नजर राखी जा रही है।