सतना

किस दिशा में होगा कौन से कलर का मेन गेट, इन 8 तरीकों से करें रंगों का चयन

ये 8 दिशाएं भर देंगी जीवन में खुशियों का रंग

2 min read
May 13, 2019
color of main gate main gate ka colour kaisa hona chahiye

सतना। अक्सर हम आप अपने आसपास या फिर स्वयं अपने घर में देखते है कि किसी के घर का मेन गेट काला, पीला, हरा, बैगनी, सफेद, नारंगी आदि रंगों के दिखाई देते है। लेकिन बड़े-बुजुर्गों का मानना है कि, एक मकान तभी घर बनता है जब वहां रह रहे सभी सदस्यों के बीच आपसी प्यार हो। इसी कारण लोग घर की साज सजावट करने के लिए वास्तु टिप्स का सहारा लेते हैं। जिससे घर में साकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहता है।

वास्तु विशेषज्ञ पं. मोहनलाल द्विवेदी बतातें है कि वास्तु शास्त्र में घर के अंदर या फिर बाहर की चीजों के बारे में एक दिशा निर्धारित की गई है। वास्तु शास्त्र के अंदर किस घर का दरवाजा किस दिखा की ओर होगा अथवा किसका क्या कलर होगा। हम जिस जगह घर का सामान रखते हैं, इसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। कुछ घरों में हमेशा किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता है या उस घर में अक्सर लोग बीमार रहते हैं। इन सभी बातों का कारण वास्तु दोष भी हो सकते हैं।

ये है वो आठ दिशाएं
- पूर्व: यदि घर का मुख्य दरवाजा पूर्व दिखा की ओर है तो वास्तु के हिसाब से इसका रंग सुनहरा या फिर नारंगी होना चाहिए।

- पश्चिम: ध्यान रखें अगर घर का मेन गेट पश्चिम दिशा की तरफ है तो इस गेट पर सफेद या फिर पीला रंग करें।

- उत्तर: वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा की तरफ अगर घर का मेन गेट है तो इसका रंग नीला या फिर आसमानी नीला हो सकतना है।

- दक्षिण: कहा जाता है कि घर का मेन गेट दक्षिण दिशा की तरफ नहीं होना चाहिए। अगर घर का मुख्य मार्ग है तो काला, ब्राउन या फिर डार्क बैंगनी कलर करवाएं।

- दक्षिण-पश्चिम: वास्तु के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर अगर दरवाजा खुलता है तो इस पर गुलाबी या फिर लाइट ब्राउन रंग होना चाहिए।

- दक्षिण-पूर्वी: दक्षिण-पूर्वी दिशा की ओर अगर घर का मुख्य दरवाजा है तो रंग हमेशा पीला या फिर केसरिया ही रखना चाहिए।

- उत्तर पूर्व: शास्त्रों में बताया गया है कि अगर इस दिशा की तरफ मुख्य द्वार है तो इसका रंग सफेद या फिर ऑफ व्हाइट रखना चाहिए।

- उत्तर-पश्चिम दिशा: घर का दरवाजा अगर उत्तर-पश्चिम की तरफ है तो इसका रंग हल्का नीला होना चाहिए। इस दिशा की तरफ चटक रंग नहीं करवाना चाहिए।

Published on:
13 May 2019 07:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर