9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाकडाउन के बीच निगम ने शुरू की नालों की सफाई

सैनिटाइजेशन के साथ नालियों की सफाई में जुटे सफाई कामगार

less than 1 minute read
Google source verification
लाकडाउन के बीच निगम ने शुरू की नालों की सफाई

लाकडाउन के बीच निगम ने शुरू की नालों की सफाई

सतना. लॉकडाउन के बीच निगम प्रशासन ने नाले-नालियों की सफाई का कार्य शुरु कर दिया है। एक ओर जहां कोरोना वायरस के कारण लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। वहीं निगम के सफाई योद्धा शहर की जनता को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने सड़कों एवं नालियों को सेनेटाइज करने के साथ ही नालों की सफाई भी कर रहे हैं। निगमायुक्त अमनवीर सिंह ने स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियोंं को मानसून पूर्व की तैयारियां 30 मई से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसमें शहर के सभी जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां नाले एवं नालियों की विशेष सफाई की जाएगी। निगमायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य शाखा ने अपनी पूरी मशीनरी नाले एवं नालियों की सफाई में उतार दी है। नालियों की सफाई के लिए तीन टीमे उतारी गई है। वहीं नालों के सफाई का कार्य जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है। लाकडाउन ने आसान की सफाई

प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बृजेश मिश्रा ने बताया की लाकडाउन के कारण बाजार बंद हैं। सड़कों में भीड़ नहीं हैं। इसलिए नालियों की सफाई का कार्य आसानी से हो रहा है। एेसी नालियां जिनकी सफाई भीड़ के कारण नही हो पाती थी। लाकडान के कारण इस वर्ष वह भी साफ हो गई। 30 माई तक नाला सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।