1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामपुर बाघेलान से कोरम पूरा कर वापस लौटा खाद्य सुरक्षा अमला

लॉकडाउन अवधि में किराना व्यापारियों द्वारा लोगों से मनमानी कीमत वसूली जा रही है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 9 May 2020, 11:46 PM IST

Food security staff returned after completing quorum from Rampur

Food security staff returned after completing quorum from Rampur

सतना. लॉकडाउन अवधि में किराना व्यापारियों द्वारा लोगों से मनमानी कीमत वसूली जा रही है। इसके बाद भी खाद्य सुरक्षा के अधिकारियों को वहां सब ठीक लग रहा है। शनिवार को रामपुर बाघेलान कस्बा पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी कोरम पूरा कर वापस लौट आये। सूत्र बताते है कि इन अधिकारियों के रामपुर पहुंचने के पहले ही दुकानदारों को खबर लग गई। जिससे अधिकतर किराना दुकाने बंद नजर आई। अब सवाल ये उठता है कि आखिर इन दुकान संचालकों को इस बात की जानकारी कैसे हुई।

लोग बताते है कि यहां पर दुकानदार मनमानी दामों पर किराना बेंच रहे है। जिससे शासन के निर्देशो के बाद भी उपभोक्ताओं की जेब कट रही है। सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि रामपुर से लौटे खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रामपुर में किराना व्यापारी 36 रुपए किलो शक्कर बेंच रहे है। उन्होंने कहा कि रामपुर में सब ठीक रेट में सामान बिक रहा है। लोगो को उम्मीद थी कि अधिकारियों की जांच पड़ताल के बाद मनमानी पर कुछ अंकुश लगेगा और उनसे नाजायज पैसे व्यापारी नहीं ले पाएंगे, लेकिन ये उम्मीद भी हवा हवाई साबित हुई।

टीम ने किया सर्वे
रामपुर बाघेलान में हम लोगों ने सर्वे किया है। ज्यादातर दुकानें बंद थी मगर एक दो दुकानों में रेट पूछे गए। जहां पर 36 रुपए प्रति किलो शक्कर बेंचना बताया गया है।
शीतल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी