3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबर: सतना-मैहर जिले की सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय

डीईओ व प्राचार्यों से मांगी छात्र संख्या व संसाधन की जानकारी सतना. प्रदेशभर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों में आगामी सत्र 2025-26 या 2026-27 से कृषि संकाय प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में 4 अप्रेल को लोक शिक्षण संचालनालय के संयुक्त संचालक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया […]

2 min read
Google source verification
खुशखबर: सतना-मैहर जिले की सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय

खुशखबर: सतना-मैहर जिले की सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय

डीईओ व प्राचार्यों से मांगी छात्र संख्या व संसाधन की जानकारी

सतना. प्रदेशभर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों में आगामी सत्र 2025-26 या 2026-27 से कृषि संकाय प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में 4 अप्रेल को लोक शिक्षण संचालनालय के संयुक्त संचालक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में कृषि संकाय प्रारंभ करने की आवश्यकता वाले स्कूलों की सूची शीघ्र भेजें। इसके लिए शिक्षा विभाग ने एक प्रपत्र जारी किया है, जिसमें 17 कॉलम में जानकारी मांगी गई है। इसमें विद्यालय का नाम, कृषि संकाय के लिए छात्र संख्या, वर्तमान स्टाफ की स्थिति, एवं कृषि संकाय के लिए उपकरण और भूमि की जानकारी शामिल है।
पत्रिका की खबर को डीपीआई ने लिया संज्ञान
इस जानकारी के आधार पर शिक्षा विभाग ने कृषि संकाय प्रारंभ करने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए निर्देश दिए हैं। इस कदम से छात्रों को नई दिशा मिलेगी और कृषि क्षेत्र में उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। Óकृषि क्षेत्र में रोजगार अपार, पर 5 प्रतिशत स्कूलों में ही खेती-किसानी की पढ़ाईÓ शीर्षक से 23 जनवरी 2025 के अंक में पत्रिका ने इस मसले को उठाया था। बताया गया था कि सतना-मैहर जिले में 157 हायर सेकेंडरी में से सिर्फ 8 विद्यालयों में ही कृषि संकाय का कोर्स संचालित हो रहा है।
अमरपाटन जाकर पढ़ाई करते है छात्र
कृषि की पढ़ाई मझगवां ब्लॉक के 3, सोहावल के 2, अमरपाटन के 2 और मैहर के 1 स्कूल में हो रही है। जबकि रामपुर बाघेलान, उचेहरा, नागौद व रामनगर ब्लॉक के किसी भी स्कूल में कृषि संकाय नहीं है। नतीजा, रामपुर बाघेलान क्षेत्र के बच्चे चित्रकूट, उचेहरा व नागौद क्षेत्र के पन्ना जिला और सोहावल क्षेत्र के बच्चे अमरपाटन जाकर पढ़ाई करते हैं। अगर कृषि संकाय रिक्त ब्लॉक में खोले जाएं तो बच्चों को आसानी होगी। जिला मुख्यालय की व्यंकट क्रमांक-2, एमएलबी, कन्या धवारी, टिकुरिया टोला, ङ्क्षसधी कैंप, सोहावल और घूरडांग में विचार किया जाए।
कृषि संकाय संचालित करने डीपीआई ने पत्र भेजा है
डीपीआई ने कृषि संकाय संचालित करने पत्र भेजा है। हमने प्राचार्यों से जानकारी मांगी है। प्रस्ताव छात्र संख्या के हिसाब से होगा। कोर्स संचालित करने से पहले संसाधन होना चाहिए। कृषि भूमि मिलने से छात्र प्रैक्टिकल कर दक्ष होकर निकलेंगे, जिससे भविष्य में रोजगार का सृजन होगा।
टीपी ङ्क्षसह, डीईओ

Story Loader