
google boy in the world: story of 4 year old boy taksh singh in satna
सतना। देश-दुनिया में अपनी मेधा के बल पर 'गूगल ब्वॉय' के नाम से प्रसिद्ध कौटिल्य के बाद मध्यप्रदेश के सतना जिला स्थित छोटे से गांव में एक 'गूगल ब्वॉय' की खोज हुई है। ये नया 'गूगल ब्वॉय' हुनर में कौटिल्य से काफी आगे है। इस मासूम का दिमाग कम्प्यूटर से भी तेज चलता है। तक्ष के सवाल-जबाव सुनने वाले लोग उसकी प्रतिभा के कायल हो गए है। देश-विदेश संबंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी ली गई तो उसने बड़ी चतुराई से जवाब देकर सबको गूगल ब्वॉय कहने के लिए मजबूर कर दिया।
स्कूल के टीचरों का कहना है कि 4 वर्षीय तक्ष का दिमाग औरों से हटकर है। वह स्कूल का टॉपर छात्र है। यहां तक की उसका दिमागी ज्ञान 8वीं 10वीं के बच्चों से ज्यादा है। देश विदेश की राजधानियों के साथ हर सवाल का जवाब वह फटाफट देता है। रामचरित मानस की चौपाई हो या फिर हनुमान चलीसा। सब कुछ कंठ में बसा हुआ है। ज्यादातर संस्कृत और वेदों के श्लोक उसको रटे हुए है। वह फर्राटे दार इंग्लिश भी बोलता है।
सामान्य परिवार में जन्मा बच्चा
बताया गया कि 10 अक्टूबर 2015 को तक्ष का जन्म घुघुआर गांव के एक सामान्य परिवार में हुआ था। पिता धीरेन्द्र सिंह किसान है और मां इंदू सिंह गृहणी है। माली हालत से जूझ रहे किसान धीरेन्द्र सिंह ने कोठी कस्बा स्थित एक निजी स्कूल की नर्सरी कक्षा में तक्ष का दाखिला दिलाया। माता इंदू सिंह का कहना है कि तक्ष की बुद्धि कौशल को देख उन्हें भी कई महीनों तक विश्वास नहीं हुआ। उसके जवाब सुनकर वह खुद परेशान है कि आखिर ज्ञान कहां से आया है।
कोठी से 4 किमी. दूर है घुघुआर गांव
सतना-चित्रकूट मार्ग स्थित कोठी कस्बे से लगा गांव घुघुआर नगर से 4 किमी. की दूरी पर है। उम्र की बात करें तो तक्ष सिर्फ चार साल है। पर बुद्धि विकास इतना कि लोग आर्चाय चाणक्य मान रहे। तक्ष नाम के बालक को लोग छोटा कौटिल्य कहने से गुरेज नहीं कर रहे। छोटी सी उम्र में तक्ष बड़े-बड़ों को चुनौती दे रहा। अंग्रेजी के लेटर से लेकर हर जवाब वह फटाफट दे देता है।
Published on:
10 Jan 2020 06:16 pm

बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
