4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिथियों में अंतर: वर्ष 2019 में 18 दिन देरी से मनेगा होली का त्योहार, अधिमास ने बदली पूरी गृह दिशा

पिछले साल अधिमास के चलते देर से आ रहे त्योहार, जून से आएंगे जल्दी

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Feb 20, 2019

holi kab hai 2019 me deri se kyo pad rahi holi holi 2019 date in india

holi kab hai 2019 me deri se kyo pad rahi holi holi 2019 date in india

सतना। इस साल आने वाले त्योहार में बीते साल की तुलना में खासा अंतर होगा। इस बार कुछ त्योहार देरी से आएंगे तो बाकी पर्व 15 से 20 दिन पहले आएंगे। इसका सबसे बड़ा कारण अधिमास है। इसमें दो ज्येष्ठ माह थे। ज्येष्ठ में ही अधिमास का एक वर्ष पूरा होने पर तिथियों के अंतर होने लगता है। इसके बाद के पर्वों की तिथियां अन्य वर्षों की भांति सामान्य स्थिति में आने लगती हैं। जब भी अधिमास होता है उसके बाद के पर्वों की तिथियों में 10 से 20 दिन तक का अंतर आता है। गत वर्ष 16 मई से 13 जून तक अधिमास था।

अधिमास के चलते ही इस वर्ष होली से लेकर अक्षय तृतीया तक जितने भी त्योहार होंगे, वे बीते वर्ष की तुलना में 10 से 18 दिन की देरी से आएंगे। ठीक इसके उलट गंगा दशहरा से देवउठनी ग्यारस तक सभी बड़े पर्व 10 दिन पहले आएंगे। अधिमास के कारण बढ़ी हुईं तिथियों का समन्वय जून (ज्येष्ठ) में एक वर्ष पूरा होने पर बनेगा, तब पर्व पहले की तरह 10 से 12 दिन पहले आएंगे।

तिथियां घटने की वजह से होता है अधिमास
अधिमास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। ज्योतिषी मोहनलाल द्विवेदी ने बताया कि प्राय: हर तीसरे वर्ष में अधिमास होता है। इसके पहले वर्ष 2015 में दो आषाढ़ का अधिमास था। वर्ष 2018 में दो ज्येष्ठ माह थे। इसके पूर्व वर्ष 2007 में ज्येष्ठ में अधिमास का योग बना था। अब 2020 में अधिमास होगा।

पिछले वर्ष की तुलना में कितने दिन का अंतर
त्योहार वर्ष 2018 वर्ष 2019 अंतर
होली 2 मार्च 21 मार्च 18 दिन बाद
गुड़ी पड़वा 18 मार्च 6 अप्रैल 11 दिन बाद
राम नवमी 25 मार्च 13 अप्रैल 12 दिन बाद
महावीर जयंती 29 मार्च 17 अप्रैल १8 दिन बाद
अक्षय तृतीया 18 अप्रैल 7 मई 18 दिन बाद
गंगा दशहरा 21 जून 12 जून 9 दिन पहले
गुरु पूर्णिंमा 27 जुलाई 16 जुलाई 11 दिन पहले
नागपंचमी 15 अगस्त 5 अगस्त 10 दिन पहले
रक्षाबंधन 26 अगस्त 15 अगस्त 11 दिन पहले
जन्माष्टमी 03 सितंबर 23 अगस्त 10 दिन पहले
गणेश जन्मोत्सव 13 सितंबर 2 सितंबर 11 दिन पहले
नवरात्र प्रारंभ 10 अक्टूबर 29 सितंबर 10 दिन पहले
विजया दशमी 19 अक्टूबर 8 अक्टूबर 11 दिन पहले
दीपावली 07 नवंबर 27 अक्टूबर 11 दिन पहले
देवउठनी ग्यारस 19 नवंबर 8 नवंबर 11 दिन पहले

Story Loader