
Janmashtmi 2018 Celebration in satna
सतना। शहर में कई वर्षो बाद एक दिवस जन्मोत्सव शहर के प्रमुख मंदिरों में मनाया जाएगा। शहर को कृष्ण भक्तों ने झंडियों से पट दिया है। वहीं शहर के प्रमुख मंदिरो में बिहारी मंदिर, व्यंकटेश मंदिर, श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर, इस्कॉन मंदिर सहित सभी मंदिरों को सजाया गया है। वहीं विहिप द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो से निकल पर जन संपर्क किया गया।भगवान के दशावतारों में सर्वप्रमुख पूर्णावतार सोलह कलाओं से परिपूर्ण भगवान श्रीकृष्ण को माना जाता है जो द्वापर के अंत में हुआ। प्रभु का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी बुधवार की अद्र्धरात्रि रोहिणी नक्षत्र व वृष राशि के चंद्रमा में हुआ था। बहुत वर्षों बाद ऐसा हो रहा है कि इस बार अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र एक साथ मिलने से जन्मोत्सव की धूम एक दिवस रहेगी।
श्रीकृष्ण एवं राधाकृष्ण प्रणामी मंदिर
शहर के श्रीकृष्ण एवं राधाकृष्ण प्रणामी मंदिर में जन्म अष्ष्ठमी ३ सितम्बर को रात ११:३० सबजे धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। सुबह मंगल आरती के बाद से तैयारी शुरु हो जाएगी। अर्जुन पुजारी ने बताया कि मंदिर को तीन दिवस पहले से सजाना शुरु कर दिया है। समाज की महिला समिति ने संगीत कार्यक्रम के साथ समाज के नौनिहालों के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। रात ८ बजे से संगीत का कार्यक्रम शुरु हो जाएगा। ११ बजे से योगमाया का गायन स्वामी परमानंद द्वारा किया जाएगा। ज्ञात हो कि पहली बार जन्मोत्वस का सीधा प्रसारण प्रणामी मंदिर सतना नाम के फेस बुक पर दिखाया जाएगा। रात १२ बजे राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में जन्मोत्सव योगमाया गायन के बाद होगा। बिहारी जी मंदिर :श्री बिहारी जी मंदिर में ३ सितम्बर को रात्रि ९ बजे से भजन, रामायण गायन शुरु हो जाएगा। मंदिर महंत बृजेश कुमार दुबे ने बताया कि लगातार रामायण व भजन गायन के बाद रात १२ बजे कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा। सुबह से मंदिर में जन्मोत्सव को लेकर तैयारी शुरु हो जाएगा। मंदिर संचालक शैलेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि बीते १५० सालों से मंदिर में नियमत: जन्मोत्सव मनाया जाता आ रहा है।
इस्कॉन मंदिर
श्रीराधामाधव मंदिर कृष्ण नगर में सोमवार ३ सितम्बर को रात ११ बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर के प्राणप्रिय दास ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर अद्भुत सिंहासन का निर्माणकिया जा चुका है। जन्मोत्सव के दूसरे दिवस इस्कॉन मंदिर का भूमि भूजन होगा।
शहर के अन्य मंदिरों में भी भव्य आयोजन
शहर के अन्य मंदिरों में भी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। शहर के सत्यनारायण मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, रामदरबार मंदिर, व्यंकटेश मंदिर, लक्ष्मणबाग राम-जानकी मंदिर डिग्री कालेज, केशव दास मंदिर, डालीबाबा राम-जानकी मंदिर में भी जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। ज्ञात हो कि शहर के सभी मंदिरों में ३ सितम्बर को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सोहावल अखाड़ा मंदिर में रोहणी नक्षत्र को ध्यान में रखते हुए १६ अगस्त को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
छोटा स्थान सोहावल
सोहावल स्थित छोटा स्थान में यशोदानन्दन देवकी सुत नटवर नागर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव ३ सितम्बर को हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से रात ११:३० बजे मनाया जाएगा। छोटा स्थान के महंत आशुतोष अनंत प्रपन्नाचार्य ने बताया कि सोमवार को जन्माष्टमी उत्सव के आयोजन के साथ ही नागपंचमी से चल रहे झूलनोत्सव का समापन भी हो जाएगा। अनंत ब्रह्माण्ड नायक मुरलीधर श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर छोटा स्थान के राम मंदिर में सोहावल की मानस मंडली द्वारा भजन कीर्तन और मानस गायन किया जाएगा। बधाई गीत गूंजेंगे और भगवान के जयकारों के बीच लड्डू गोपाल के जन्म की झांकी के दर्शन होंगे। श्रद्धालु भक्तों से दर्शन लाभ लेकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया है।
विहिप निकालेगा श्रीकृष्ण शोभायात्रा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विश्व हिन्दू परिषद ३ सितम्बर को अपरान्ह तीन बजे बिहारी चौक से विशाल शोभायात्रा निकालने जा रहा है। शोभायात्रा में सभी जाति-बिरादरी के कृष्ण भक्त शामिल होंगे। शनिवार को विहिप व बजरंग दल द्वारा जयस्तम्भ चौक में एकत्र होकर शोभा यात्रा मार्ग के प्रमुख बाजार में व्यापारियों एवं आमजन से संपर्क करते हुए निकले एवं सभी व्यापारियों व संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क किया। सभी सभी व्यापारिक संस्था व समाज के लोगों ने स्वागत करने का निर्णय लिया। जन संपर्क में प्रमुख रुप से सागर गुप्ता, राजबहादुर मिश्रा, सचिन शुक्ला, विपिन सिंह, रामजी गुुप्ता आदि मौजूद रहे।
१२ प्रखण्डो से निकाली जाएगी
जन्माष्ष्ठमी शोभायात्रा नगर के साथ ही जिले के सभी १२ प्रखण्डों में निकाली जाएगी। साथ ही ग्राम स्तर पर मठ मंदिरों में स्थापना दिवस के उत्सव मनाये जायेंगे। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये विहिप बंजरंग दल की वार्ड स्तरीय बैठके हो रही है। जिसमें कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गयी है जो घर-घर में जाकर स्थाई कर रहे हैं। शोभायात्रा को सफल बनाने के लिये जाति बिरादरी से अधिक से अधिक संस्था में शामिल होने की अपील की गयी है।
Published on:
02 Sept 2018 12:31 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
